Rajeev Shukla broken his silence on Rohit sharma Retirement: रोहित के संन्यास के एक दिन बाद बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी. कहा- यह उनका निजी फैसला है.



Last Updated:May 08, 2025, 18:00 ISTरोहित शर्मा के अचानक टेस्ट से संन्यास के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीसीसीआई ने उन्हें जबरदस्ती रिटायरमेंट का ऐलान करवाया. इसको लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने चुप्पी तोड़ी है. राजीव शुक…और पढ़ेंरोहित के अचानक संन्यास पर बीसीसीआई का आया बयान. हाइलाइट्सरोहित का संन्यास का फैसला हैरानी भरा है बीसीसीआई ने रोहित के संन्यास पर तोड़ी चुप्पी राजीव शुक्ला ने बताई सच्चाई नई दिल्ली. रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान कर हैरान कर दिया. भारतीय टीम को जून में इंग्लैंड का दौरा करना है. इस अहम दौरे से पहले रोहित का संन्यास का फैसला सवाल उठा रहा है. बीसीसीआई ने क्या रोहित पर संन्यास का दबाव डाला? इनसब पर बीसीसीआई ने एक दिन बाद चुप्पी तोड़ी है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना एक निजी फैसला था. और बीसीसीआई ने उन पर ऐसा करने के लिए कोई दबाव नहीं डाला था.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 20 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बुधवार को संन्यास की घोषणा की. शुक्ला ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘जहां तक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का सवाल है तो रोहित ने अपना फैसला खुद किया है.’ उन्होंने कहा, ‘हमारी नीति है कि जो खिलाड़ी संन्यास का फैसला लेते हैं, हम उन पर कोई दबाव नहीं डालते और हम उन्हें कुछ सुझाव भी नहीं देते हैं, हम कुछ नहीं कहते हैं.’

रोहित शर्मा के संन्यास पर वीरेंद्र सहवाग का छलका दर्द, बोले- 100 टेस्ट तो कम से कम…

‘उनकी जितनी प्रशंसा करें, उतनी कम है’राजीव शुक्ला ने कहा कि पांच दिवसीय क्रिकेट में उनका योगदान बहुत बड़ा है, उन्होंने कहा, ‘हम उनकी जितनी प्रशंसा करें, उतनी कम है. वह एक महान बल्लेबाज हैं. अच्छी बात यह है कि उन्होंने अभी तक क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला नहीं किया है (क्योंकि वह अब सिर्फ वनडे खेलेंगे). इसलिए हम निश्चित रूप से उनके अनुभव और प्रतिभा का फायदा उठाएंगे.’

‘चयनकर्ता तय करेंगे कौन होगा नया कप्तान’रोहित शर्मा के कप्तानी का पद छोड़ने के बाद, यह देखना बाकी है कि भारत की टेस्ट कप्तानी किसे सौंपी जाती है. जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और शुभमन गिल दावेदारों में शामिल हैं. कप्तानी के लिए संभावित खिलाड़ियों के नाम के बारे में पूछने पर शुक्ला ने कहा कि यह पूरी तरह से चयन समिति का अधिकार है. बकौल राजीव शुक्ला, ‘किसी तरह की अटकलें नहीं होनी चाहिए. चयनकर्ता तय करेंगे और आपको बताएंगे कि कप्तान कौन है. यह पूरी तरह से उनका फैसला है.’
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketरोहित को बीसीसीआई ने रिटायरमेंट के लिए किया मजबूर? बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी



Source link

Leave a Comment