Cultivation of Capsicum: पॉलीहाउस में रंगीन शिमला मिर्च की खेती, किसान को हो रहा तगड़ा मुनाफा



Last Updated:May 08, 2025, 18:41 ISTCultivation of Capsicum: किसान अब पारंपरिक खेती छोड़कर नकदी फसल की ओर ज्यादा रूख कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी खेती से मोटी कमाई करना चाहता हैं तो रंगीन शिमला मिर्च की खेती शुरू कर सकते हैं, शिमला मिर्च से देश …और पढ़ेंX

रंग बिरंगे शिमला मिर्चCultivation of Capsicum: राजनांदगांव जिले के पेंड्री गांव में किसान मोरध्वज सिन्हा ने एक एकड़ के खेत में पॉलीहाउस बनाकर शिमला मिर्च की खेती शुरू की है. इस खेती से उन्हें लाखों रुपए की आमदनी हो रही है. उन्होंने लाल और पीली शिमला मिर्च उगाई है और उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पॉलीहाउस का निर्माण किया गया है.

किसान मोरध्वज के पुत्र कुलदीप सिन्हा ने बताया कि उनके पॉलीहाउस में लगभग 12000 शिमला मिर्च के पौधे लगाए गए हैं, जिनमें लाल और पीली शिमला मिर्च शामिल हैं. इन पौधों की देखभाल ड्रिप सिंचाई और दवाइयों के छिड़काव से की जाती है.

किसान मोतीलाल सिन्हा के अनुसार, 1 एकड़ के पॉलीहाउस में 6000 पीली और 6000 लाल शिमला मिर्च के पौधे लगाए गए हैं. प्रति पौधा लगभग 3-4 किलो शिमला मिर्च का उत्पादन होता है. उन्होंने बताया कि वे समूह में खेती कर रहे हैं ताकि बड़े पैमाने पर मार्केट में बेच सके. उन्होंने दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु के निर्यातकर्ताओं से संपर्क किया है और उत्पादन के बाद सप्लाई शुरू करने की योजना है.

मार्केट में रंगीन शिमला मिर्च की कीमत लगभग ₹150 से ₹300 प्रति किलो है, जिससे किसानों को अच्छी आमदनी हो रही है. राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पॉलीहाउस का निर्माण किया गया है, जो किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बना रहा है.
Manish Raiकाशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या…और पढ़ेंकाशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या… और पढ़ेंLocation :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomeagricultureपॉलीहाउस में रंगीन शिमला मिर्च की खेती, किसान को हो रहा तगड़ा मुनाफा



Source link

Leave a Comment