Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य प्रवेश द्वार बहुत ही खास माना जाता है. मुख्य द्वार से ही लक्ष्मी और समृद्धि का प्रवेश होता है. वास्तु के अनुसार बना मुख्य द्वार घर में नए अवसर और धन लाने में मदद करता है. अगर मुख्य द्वार वास्तु के अनुसार ठीक न हो तो घरवालों की तरक्की, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर असर डालती है और ऐसे घर में मां लक्ष्मी का वास भी नहीं होता है. ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री धर्मेंद्र से जानेंगे किन चीजों को मुख्य द्वार पर लगाने से शुभता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
प्रवेश द्वार के लिए वास्तु के कुछ सरल और प्रभावी उपाय
साफ-सुथरा और सजा हुआ प्रवेश द्वारप्रवेश द्वार पर कभी भी गंदगी, कूड़ा या जूते-चप्पल बिखरे हुए न हों. वहां पर कोई खंभा या पेड़ जिसकी छाया द्वार पर पड़ती हो, न हो. दरवाजे के पास अंधेरा न रखें, खासकर शाम के समय. अच्छी रोशनी सकारात्मकता लाती है.
रोजाना सुबह जल का छिड़काव करेंसुबह जल्दी उठकर एक लोटे में जल लें, उसमें थोड़ा गंगाजल या हल्दी मिलाएं और प्रवेश द्वार पर छिड़क दें. यह कार्य सुबह 6-7 बजे के बीच करें. यह उपाय घर में सुख-शांति और लक्ष्मी का वास बनाए रखता है. घर में कभी धन की कमी नहीं होती है.
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में किन कामों को करने से आती है अशुभता, परिवार हो जाता है बर्बाद, चली जाती है खुशहाली!
स्वास्तिक बनाएंप्रवेश द्वार के दोनों तरफ हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं. यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और नकारात्मकता को दूर करता है. द्वार के आसपास की जगह हमेशा साफ-सुथरी और व्यवस्थित रखें.
घोड़े की नालशुक्रवार को प्रयोग की गई घोड़े की नाल लाएं. उसे सरसों के तेल में रातभर डुबोकर शनिवार को मुख्य द्वार पर लगाएं. इससे शनि दोष शांत होता है और क्लेश दूर होते हैं.
विंड चाइम मुख्य द्वार पर लगाएं ताकि जब हवा टकराए तो मधुर ध्वनि उत्पन्न हो. यह सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करती है. दरवाजे पर कोई दरार, टूटी चीजें या खराब ताले नहीं होने चाहिए.
पानी या पौधों से भरा कांच का बर्तन रखेंमुख्य दरवाजे के पास एक कांच का फूलदान या बर्तन, जिसमें पानी, फूल या पौधे हों, जरूर रखें. इससे घर में स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है.
मुख्य दरवाजे का रंगदरवाजे के लिए पीला, भूरा या सफेद रंग शुभ माना जाता है. ये रंग समृद्धि और ऊर्जा को आकर्षित करते हैं. काला रंग टालना चाहिए क्योंकि यह नकारात्मकता ला सकता है.
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: जहरीले सांप और बिच्छू से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ऐसे 5 लोग, तुरंत बना लें दूरी, नहीं तो होगा नुकसान
मुख्य द्वार पर लगाएं भगवान गणेश की मूर्तिमुख्य द्वार के पास भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर लगाना बहुत शुभ होता है. ध्यान रखें कि दरवाजे पर लगाने वाली गणेश जी की फोटो या मूर्ति में उन्हें बैठे हुए दिखाया गया हो. खड़े हुए गणेश जी की तस्वीर या मूर्ति दरवाजे पर लगाना शुभ नहीं माना जाता.