Last Updated:May 08, 2025, 17:41 ISTधोनी जब टीम में नए-नए आए थे तो युवराज को यह पसंद नहीं था और धोनी को बिहारी बिहारी बोलकर भी चिढ़ाते थे और खूब रैगिंग लेते थे. यह बात खुद युवराज सिंह ने अपनी आत्मकथा में लिखी थी.एम एस धोनी को बिहारी बोलकर चिढ़ाता था ये खिलाड़ी.हाइलाइट्सयुवराज ने धोनी को बिहारी कहकर चिढ़ाया था.धोनी ने युवराज से रैगिंग का सामना किया.बाद में धोनी और युवराज अच्छे दोस्त बन गए.नई दिल्ली. युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं. दोनों ने मिलकर टीम इंडिया को भी कई मैचों में जीत दिलाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी जब टीम में नए नए आए थे तो युवराज को यह पसंद नहीं था और धोनी को बिहारी बिहारी बोलकर भी चिढ़ाते थे और खूब रैगिंग लेते थे. यह बात खुद युवराज सिंह ने अपनी आत्मकथा में लिखी थी.
युवराज सिंह ने टीम इंडिया में साल 2000 में जगह बनाई थी तो वहीं, महेंद्र सिंह धोनी साल 2004 में टीम इंडिया में शामिल हुए थे. जब धोनी युवराज के साथ टीम में आए थे तो उनके जूनियर थे. धोनी जब टीम में नए नए आए तो उनको रैगिंग का सामना करना पड़ा था. यहां तक कि युवराज उन्हें बिहारी बिहारी बोलकर चिढ़ाया करते थे. युवराज अन्य प्लेयर्स के साथ मिलकर युवराज की रैगिंग लेते थे.
पाकिस्तान छोड़ना चाहते हैं विदेशी, PSL में नहीं हो रहा खेलने का मन, 2 दिग्गज प्लेयर्स को सताया डर
धोनी ने आने के बाद टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया कई मैच भी जिताए. लेकिन इसके बावजूद भी धोनी को युवराज से डांट पड़ती थी और वह उनकी रैगिंग लिया करते थे. धोनी से रहा नहीं गया और वह खुद एक दिन युवराज के पास आए और उनके पूछा कि तुम इतना गुस्से में क्यों रहते हो. आज तुम मुझे बताओ. इसके बाद युवराज का दिल पिघल गया और उन्होंने धोनी को अच्छा दोस्त मान लिया और दोनों एक दूसरों के अच्छे दोस्त बन गए.
युवराज के पिता ने लगाए थे आरोपजिस तरह से हम और आप धोनी और युवराज को देखते हैं. वैसे युवराज के पिता उन्हें नहीं देखते हैं. युवराज सिंह के पिता योगराज ने कई चीजों के लिए धोनी को जिम्मेदार बताया था. योगराज सिंह ने धोनी पर यह आरोप लगाया था कि उनके बेटे का करियर धोनी ने खराब किया था. लेकिन युवराज ने हमेशा से इसको गलत ठहराया और हमेशा धोनी की तारीफ करते रहे.
Contact: satyam.sengar@nw18.com Location :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketधोनी की रैगिंग लेने वाला कौन? बिहारी बोलकर चिढ़ाता था ये खिलाड़ी
Source link