Last Updated:May 08, 2025, 23:09 ISTपंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में आईपीएल का मैच खेला जा रहा था. सुरक्षा के लिहास से इस मैच को 11 ओवर के बीच में ही रोकना पड़ा. यह मैच रद्द हो गया. भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव की वज…और पढ़ेंआईपीएल होगा या नहीं फैसला कल आ सकता है. हाइलाइट्सआईपीएल आगे होगा या नहीं, फैसला कल हो सकता हैआईपीएल मुकाबला सुरक्षा के लिहाज से रद्द किया गया पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने थीं नई दिल्ली. भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर तनाव की वजह से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को बीच में ही रद्द कर दिया गया. यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा था. भारत और पाकिस्तान में युद्ध जैसा माहौल है. बीसीसीआई में आईपीएल को लेकर इस समय खलबली मची हुई है. धर्मशाला में सुरक्षा के लिहाज से खिलाड़ियों और दर्शकों को तुरंत स्टेडियम को खाली करने के लिए कहा गया. भारतीय क्रिकेट बोर्ड स्पेशल ट्रेन के जरिए खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और प्रसारण दल को धर्मशाला से सुरक्षित जगह पहुंचाएगा.
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने कहा, ‘हम सभी को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए धर्मशाला के नजदीक से एक विशेष ट्रेन का प्रबंध कर रहे हैं. फिलहाल मैच रद्द कर दिया गया है और स्टेडियम को खाली करा लिया गया है. हम कल की स्थिति के आधार पर टूर्नामेंट के भविष्य पर फैसला लेंगे. फिलहाल खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. स्थिति के कारण आज रात मैच जारी नहीं रखा जा सकता था. यह सुरक्षित नहीं था.’
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच रद्द, सुरक्षा कराणों से लिया गया फैसला
कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी मैच हुआ रिशेड्यूल, विदेशी खिलाड़ी सहमे, कभी भी छोड़ सकते हैं पाकिस्तान
दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने होटल पहुंच चुके हैं. और अब वे आगे की कार्रवाई के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड से अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. इस समय आईपीएल में दहशत का माहौल है और खेल शुरू होने से पहले ही डीसी और पीबीकेएस दोनों के खिलाड़ियों में बेचैनी थी. चूंकि दोनों टीमें हवाई अड्डे बंद होने से पहले पहुंच गई थीं, इसलिए पहाड़ों से उनके जाने को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketप्लेन नहीं, BCCI ने धर्मशाला से खिलाड़ियों को निकालने के लिए बनाया स्पेशल रूट
Source link