Chilli Farming: मिर्च की खेती में इस नए ट्रिक से निहाल हो रहे हैं किसान, एक साथ उगा रहे 3 तरह की मिर्च



Last Updated:May 08, 2025, 13:40 ISTChilli Farming: किसान एक ही खेत में अचारी, शिमला और देशी मिर्च की खेती कर कम लागत में प्रति फसल 1 लाख रुपये तक मुनाफा कमा सकते हैं. इन मिर्चों की गर्मियों में अच्छी मांग रहती है और खेती करना भी आसान है.X

मिर्च की खेतीहाइलाइट्सकिसान एक खेत में तीन प्रकार की मिर्च उगा सकते हैं.कम लागत में प्रति फसल 1 लाख रुपये तक मुनाफा.गर्मियों में मिर्च की मांग और कीमत अधिक होती है.राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ सहित देश के कई हिस्सों में अब किसान पारंपरिक खेती के बजाय नई तकनीकों और फसलों के विविधीकरण की ओर बढ़ रहे हैं. इसका एक बेहतरीन उदाहरण है. एक ही खेत में तीन प्रकार की मिर्चों की खेती. इसमें अचारी मिर्च, शिमला मिर्च और देशी मिर्च शामिल हैं. इस मॉडल को अपनाकर किसान प्रति वर्ष लाखों रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं.

गर्मी में बढ़ती मांग, बाजार में ऊंचे दामइन मिर्चों की खास बात यह है कि गर्मियों के मौसम में इनकी मांग काफी अधिक होती है. अचार, पकौड़े, मसाले और अन्य व्यंजनों में इन मिर्चों का उपयोग बड़े पैमाने पर होता है, जिससे यह महंगी कीमत पर बाजार में बिकती है. यही वजह है कि अब कई किसान इस मॉडल की ओर आकर्षित हो रहे हैं.

एक बीघे में 1 लाख तक की कमाईएक बीघा जमीन में मिर्च की इन तीन किस्मों की खेती करने पर लागत मात्र 15 से 20 हजार रुपये आती है. इसमें बीज, खाद, कीटनाशक और सिंचाई का खर्च शामिल है. लेकिन एक फसल से ही किसान को 1 लाख से सवा लाख रुपये तक का मुनाफा हो सकता है. यानी कम लागत में अधिक मुनाफा.

कैसे करें मिर्च की खेती? जानिए आसान तरीका

बीज चयन और नर्सरी तैयार करें.

खेत की 2-3 बार गहरी जुताई करें और उसमें वर्मी कम्पोस्ट या जैविक खाद मिलाएं.

खेत में मेड बनाकर पॉलिथिन (पन्नी) बिछाएं.

उचित दूरी पर मिर्च के पौधे लगाएं.

तुरंत सिंचाई करें और फिर समय-समय पर खाद एवं कीटनाशकों का छिड़काव करें.

70 से 75 दिन में फसल तैयार हो जाती है, जिसे बाजार में आसानी से बेचा जा सकता है.

मिर्च की मिश्रित खेती है लाभदायक विकल्पयह तरीका इस बात का प्रमाण है कि यदि किसान थोड़ा प्रयोग करें और नई पद्धतियों को अपनाएं, तो वे कम संसाधनों में भी अधिक लाभ कमा सकते हैं. मिर्च की तीन किस्मों की यह मिश्रित खेती उन किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है जो कम भूमि और सीमित लागत में भी अधिक कमाई करना चाहते हैं.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomelifestyleमिर्च की खेती में इस नए ट्रिक से निहाल हो रहे हैं किसान, एक साथ उगा रहे 3 तरह



Source link

Leave a Comment