Last Updated:May 09, 2025, 02:31 ISTAaj Ka Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है. करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. हरे रंग के वस्त्र पहनने से सफलता की संभावना बढ़ेगी. भूमि निवेश के लिए भ…और पढ़ेंX
प्रतीकात्मकहाइलाइट्ससिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है.करियर में सफलता और नए अवसर मिलेंगे.स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.आज का राशिफल. प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह, नक्षत्र, तिथि और योग के अनुसार पड़ता है. ऐसे में सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, यह जानने के लिए लोकल 18 ने पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित चर्च रोड के ज्योतिषाचार्य संकेत श्रवण से विशेष बातचीत की.
ज्योतिषाचार्य संकेत श्रवण ने बताया कि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा. आज समय आपके पक्ष में है. किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी और संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. यहां तक कि बिना पढ़े भी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं.
करियरकरियर की दृष्टि से आज का दिन शुभ है. आज नई योजनाओं का लाभ मिलेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं. इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो हरे रंग का शर्ट पहनकर जाएं. इससे सफलता की संभावना बढ़ जाएगी.
स्वास्थ्यस्वास्थ्य के मामले में भी सिंह राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. मन और चित्त प्रसन्न रहेगा. अगर पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो उसमें सुधार होने की संभावना है.
लव लाइफलव लाइफ के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा. हरे रंग का वस्त्र पहनने से आपका साथी और अधिक प्रेमभाव दिखा सकता है.
आर्थिकआर्थिक स्थिति भी आज मजबूत रहेगी. जमा पूंजी का उपयोग किसी बड़े कार्य में किया जा सकता है. यदि आप भूमि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल है.
शिक्षाशिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी. परीक्षा में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. विशेष बात यह है कि आज बिना अधिक पढ़ाई के भी उत्तर आसानी से बन सकते हैं और परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.
Location :Palamu,Jharkhandhomeastroसिंह राशि वालों का हो सकता है जबरदस्त कमबैक, बस एक बात का रखें ध्यान, वरना…
Source link