Last Updated:May 08, 2025, 22:34 ISTपंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द कर दिया गया है. सुरक्षा कारणों की वजह से यह फैसला लिया गया. इस मैच में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी थी. पंजाब 10.1 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन बना चुका …और पढ़ेंपंजाब बनाम दिल्ली मैच रद्द. हाइलाइट्सपंजाब-दिल्ली मैच 11वें ओवर में हुआ रद्द एहतियातन आईपीएल ने लिया ये फैसला पंजाब कि टीम को 11 मई को मुंबई से अहमदाबाद में भिड़ने वाली है नई दिल्ली. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच सुरक्षा कारणों से बीच में ही रद्द कर दिया गया. क्योंकि धर्मशाला स्टेडियम के आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी. जिससे शहर में ‘ब्लैकआउट’ कर दिया गया. पंजाब की टीम 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी जब लाइटें चली गईं लेकिन इसका कारण पहले ‘फ्लडलाइट’ की खराबी बताया गया था.
लेकिन बाद में टीमों और दर्शकों को उनकी सुरक्षा के लिए स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया. प्रभसिमरन सिंह 28 गेंद पर 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे जबकि उनके सलामी जोड़ीदार प्रियांश आर्य ने 34 गेंद पर 70 रन बनाकर तेज गेंदबाज टी नटराजन की गेंद पर आउट हुए थे, जिसके तुरंत बाद खेल रोकना पड़ा.
कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी मैच हुआ रिशेड्यूल, विदेशी खिलाड़ी सहमे, कभी भी छोड़ सकते हैं पाकिस्तान
इससे पहले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच बारिश के कारण एक घंटे देरी से शुरू हुआ था. जिसकी वजह से मैच में और भी व्यवधान उत्पन्न हुआ. यह घटना पंजाब की पारी के 11वें ओवर में हुई, जब सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य आउट हो गए थे, और दोनों टीमों को कुछ समय के लिए ड्रेसिंग रूम में वापस जाना पड़ा.
बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, ‘धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में तकनीकी खराबी के कारण टाटा आईपीएल में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच (मैच 58) को रद्द करना पड़ा. क्षेत्र में बिजली की कमी के कारण, एचपीसीए स्टेडियम में लाइट टावर में से एक में खराबी आ गई. बीसीसीआई स्टेडियम में उपस्थित दर्शकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है.’
इस बीच पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का अगला मैच लॉजिस्टिक चुनौतियों के कारण अहमदाबाद में स्थानांतरित कर दिया गया है. जहां तक पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने के बाद पंजाब ने 10.1 ओवर में 122/1 रन बनाए, जिसमें प्रियांश आर्य ने सिर्फ 34 गेंदों पर 70 रन बनाए. प्रयांश ने 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंLocation :New Barrackpore,North Twenty Four Parganas,West Bengalhomecricketपंजाब-दिल्ली के बीच आईपीएल मैच रद्द, सुरक्षा कराणों से लिया गया फैसला
Source link