aaj ka panchang 9 may 2025 shukra pradosh vrat shubh muhurat ravi yog mohini ekadashi parana time choghadiya rahu kaal disha shool : शुक्र प्रदोष व्रत, मोहिनी एकादशी पारण, लक्ष्मी पूजा से मिलेगा धन-वैभव, जानें मुहूर्त, रवि योग, राहुकाल, दिशाशूल



Aaj Ka Panchang 9 May 2025: आज शुक्र प्रदोष, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा और मोहिनी एकादशी का पारण है. आज वैशाख शुक्ल द्वादशी, हस्त नक्षत्र, वज्र योग, बालव करण, पश्चिम का दिशाशूल और कन्या राशि में चंद्रमा है. दोपहर 02:56 पी एम से त्रयोदशी तिथि लग रही है, इसलिए शुक प्रदोष व्रत आज है. जो लोग व्रत हैं, वे शिव जी की पूजा शाम 07:01 बजे से लेकर रात 9:08 बजे के बीच कर सकते हैं. प्रदोष व्रत करने से सुख, सौभाग्य, धन, वैभव आदि की प्राप्ति होती है. शिव जी की पूजा बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, गंगाजल, गाय के दूध, शहद, फूल, फल आदि से करना चाहिए. पूजा के समय शुक्र प्रदोष की व्रत कथा सुनें. शिव जी की आरती करें. जो लोग कल मोहिनी एकादशी का व्रत थे, वे पारण आज सुबह 05:34 बजे से 08:16 बजे के बीच कर सकते हैं.

प्रदोष के अलावा आज शुक्रवार व्रत भी है. प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करें. उनको खीर, बताशे, दूध से बनी सफेद मिठाई आदि का भोग लगाएं. श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. माता लक्ष्मी की कृपा से आपके धन, सुख, संपत्ति और वैभव में बढ़ोत्तरी होगी. लक्ष्मी यंत्र और कुबेर यंत्र की पूजा करने से भी लाभ होगा. आज रात 12:09 ए एम से रवि योग बनेगा और कल सुबह तक रहेगा. जिनकी कुंडली में शुक्र दोष है, वे शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें. सफेद रंग के वस्त्र पहनें, इत्र लगाएं. चावल, चीनी, दूध, खीर, मोती, चांदी आदि का दान करें. वैदिक पंचांग से जानते हैं प्रदोष व्रत का सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, रवि योग, चौघड़िया समय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

ये भी पढ़ें: 9 मई को शुक्र प्रदोष में रुद्राभिषेक का सुंदर संयोग, शिववास के बिना नहीं संभव, जानें शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग, 9 मई 2025आज की तिथि- द्वादशी – 02:56 पी एम तक, इसके बाद त्रयोदशीआज का नक्षत्र- हस्त – 12:09 ए एम, मई 10 तक, फिर चित्राआज का करण- बालव – 02:56 पी एम तक, कौलव – 04:12 ए एम, मई 10 तक, तैतिलआज का योग- वज्र – 02:58 ए एम, मई 10 तक, फिर सिद्धिआज का पक्ष- शुक्लआज का दिन- शुक्रवारचंद्र राशि- कन्या

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:34 ए एमसूर्यास्त- 07:01 पी एमचन्द्रोदय- 04:14 पी एमचन्द्रास्त- 03:57 ए एम, मई 10

शुक्र प्रदोष के मुहूर्त और योगरवि योग: कल 12:09 ए एम से 05:33 ए एमशुक्र प्रदोष पूजा मुहूर्त: शाम 07:01 बजे से लेकर रात 9:08 बजे तकब्रह्म मुहूर्त: 04:10 ए एम से 04:52 ए एमअमृत काल: 05:23 पी एम से 07:11 पी एमअभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एमविजय मुहूर्त: 02:32 पी एम से 03:26 पी एमनिशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:38 ए एम, मई 10

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्तचर-सामान्य: 05:34 ए एम से 07:15 ए एमलाभ-उन्नति: 07:15 ए एम से 08:56 ए एमअमृत-सर्वोत्तम: 08:56 ए एम से 10:37 ए एमशुभ-उत्तम: 12:18 पी एम से 01:59 पी एमचर-सामान्य: 05:20 पी एम से 07:01 पी एम

ये भी पढ़ें: ज्येष्ठ माह कब से शुरू हो रहा है? जानें व्रत और पूजा के नियम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्तलाभ-उन्नति: 09:39 पी एम से 10:58 पी एमशुभ-उत्तम: 12:17 ए एम से 01:36 ए एम, मई 10अमृत-सर्वोत्तम: 01:36 ए एम से 02:55 ए एम, मई 10चर-सामान्य: 02:55 ए एम से 04:14 ए एम, मई 10

अशुभ समयराहुकाल- 10:37 ए एम से 12:18 पी एमयमगण्ड- 03:39 पी एम से 05:20 पी एमगुलिक काल- 07:15 ए एम से 08:56 ए एमदुर्मुहूर्त- 08:16 ए एम से 09:09 ए एम, 12:45 पी एम से 01:38 पी एमदिशाशूल- पश्चिम

शिववासकैलाश पर – 02:56 पी एम तक, उसके बाद नंदी पर.



Source link

Leave a Comment