IPL 2025 UPDATE : लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल मैच आज शाम, होगा या नहीं



Last Updated:May 09, 2025, 07:31 ISTIPL chairman Arun Dhumal gives update आज शाम इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होना है. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा. IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज मुकाबलाहाइलाइट्सलखनऊ और बेंगलुरु का मैच तय कार्यक्रम के अनुसार होगा.आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया अपडेटधर्मशाला में मैच तकनीकी कारणों से रद्दनई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में आज शाम लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज शाम मुकाबला खेला जाना है. इसे लेकर टूर्नामेंट के कार्यक्रम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि टूर्नामेंट को जारी रखने पर कोई भी फैसला करने से पहले सरकार के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच पर कोई असर नहीं पड़ा है यह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा.

गुरुवार को तकनीकी कारणों की वजह से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष को लेकर किसी तरह की कोई चिंता होनी चाहिए. जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान पर एक्शन लिया है उसे देखते हुए लीग के प्रशासक बदल रही परिस्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं.

धूमल ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम फिलहाल जो स्थिति है उसकी समीक्षा कर रहे हैं. यह एक बदलती हुई स्थिति है. हमें सरकार की तरफ से किसी तरह का कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है. जाहिर है कि हर तरह की चीजों को ध्यान में रखते हुए ही आगे किसी तरह का कोई फैसला लिया जाएगा.’’

आज शाम लखनऊ में आईपीएल मैच पर उन्होंने कहा, ‘‘शुक्रवार को जो मैच होना है वो तो यह फिलहाल तय कार्यक्रम के मुताबिक ही खेला जा रहा है. हां यह बात है कि जैसे स्थितियां बदल रही हैं उसपर नजर है और सभी हितधारकों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए कोई भी फैसला लिया जाएगा.’’

धर्मशाला में मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को करीब 85 किलोमीटर दूर पठानकोट से एक खास ट्रेन के जरिए दिल्ली ले जाने का फैसला लिया गया. टीमें सड़क मार्ग से पठानकोट जाएंगी. पंजाब और दिल्ली का गुरुवार जो मुकाबला हुआ वह तकनीकी खराबी और बारिश की वजह से खेल तय समय से देरी से शुरू हुआ था.
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketलखनऊ और बेंगलुरु के बीच आज मुकाबला, IPL पर अरुण धूमल का बड़ा अपडेट



Source link

Leave a Comment