Last Updated:May 08, 2025, 11:32 ISTगर्मी बढ़ते ही सरगुजा में मिट्टी के मटकों की मांग तेजी से बढ़ी है. देसी फ्रिज के रूप में मटका लोगों को ठंडा पानी और सेहतमंद विकल्प दे रहा है, जिससे कुम्हारों को भी अच्छा रोजगार मिल रहा है.X
देशी फ्रिज हाइलाइट्ससरगुजा में मटकों की मांग तेजी से बढ़ी है.मिट्टी के मटके देसी फ्रिज के रूप में उपयोग हो रहे हैं.कुम्हारों को मटकों से अच्छा रोजगार मिल रहा है.सरगुजा- गर्मी ने अब धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है और दोपहर की धूप लोगों को चुभने लगी है. इसी के साथ अब लोगों को देसी फ्रिज यानी मटके की याद सताने लगी है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोग फिर से पारंपरिक उपायों की ओर लौटने लगे हैं.
सरगुजा में मटकों की बढ़ी मांगछत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में इन दिनों मिट्टी से बने मटकों की मांग तेजी से बढ़ रही है.लोग अब गर्मी से राहत पाने के लिए देसी फ्रिज का उपयोग करने लगे हैं. अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे लगे मटकों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है.
स्थानीय मिट्टी से कुम्हारों का नया रोजगारखास बात यह है कि यहां के कुम्हार खुद अपने घरों में स्थानीय मिट्टी से मटके तैयार करते हैं. यह उनके लिए रोजगार का एक सशक्त साधन बन चुका है. गर्मी में बढ़ी मांग के कारण उन्हें अच्छा मुनाफा मिल रहा है और उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आ रहा है.
पीढ़ियों से चला आ रहा मटका बनाने का कामस्थानीय कुम्हारों ने बताया कि यह काम वे पीढ़ियों से करते आ रहे हैं. पहले यह काम घर तक सीमित था, लेकिन अब उन्होंने सड़क किनारे मटकों की दुकानें लगानी शुरू कर दी हैं. शहरवासी भी अब इन देसी फ्रिज की ओर आकर्षित हो रहे हैं.
मटके वाली दीदी की खास बातेंमटका बेचने वाली एक महिला विक्रेता ने बताया कि वे हर साल होली के बाद मटके बनाना शुरू कर देती हैं और एक महीने में मटका तैयार हो जाता है. ये मटके 100 से 120 रुपये तक की कीमत में बिकते हैं. छोटे मटके स्थानीय मिट्टी से बनाए जाते हैं, जबकि बड़े मटके बाहर से मंगवाए जाते हैं. खासकर काली मिट्टी से बनी सुराहियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं.
देसी फ्रिज बनाम इलेक्ट्रॉनिक फ्रिजविक्रेताओं का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक फ्रिज की तुलना में देसी फ्रिज अधिक फायदेमंद है. इससे न तो बीमारियां होती हैं और न ही बिजली का खर्च आता है. यही कारण है कि जिनके पास इलेक्ट्रॉनिक फ्रिज हैं, वे भी अब मटके खरीदने आ रहे हैं.
Location :Ambikapur,Surguja,Chhattisgarhhomechhattisgarhअब बिजली के बिना भी मिलेगा बर्फ जैसा पानी, इलेक्ट्रॉनिक छोड़ देसी फ्रीज की ओर
Source link