रायपुर: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया. स्थिति युद्ध जैसी हो गई है. पाकिस्तान ने 8 मई की रात भारत पर एक बार फिर हमले की कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे नाकाम कर दिया. भारत के S-400 सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइल मार गिराए. देशभर में बढ़ते आतंकी खतरे और पाकिस्तान की ओर से हो रहे ड्रोन-मिसाइल हमलों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. जम्मू एयरपोर्ट पर हुए सुसाइड ड्रोन हमले के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भी हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है. इस बीच सिमी के सदस्यों पर भी एजेंसियों की पैनी नजर है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इन सबका स्टूडेंट ऑफ इस्लामिक मूवमेंट इंडिया (सिमी) से क्या कनेक्शन हैं. आइए बताते हैं…
सिमी से बढ़ा खतराभारत-पाकिस्तान तनाव के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. ऐसे में उनकी पैनी नजर अनैतिक गतिविधियों पर है. साथ ही सिमी पर भी. गौरतलब है, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य हिस्सों में स्टूडेंट ऑफ इस्लामिक मूवमेंट इंडिया (सिमी) का छह साल पहले मजबूत नेटवर्क था. ऐसे में जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा तो रायपुर में सिमी के सदस्यों की गतिविधियों की आशंका बढ़ गई. ऐसे में सुरक्षा एजेंसी किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहते हैं.
मंत्र पढ़ रहा था पंडित, होने वाले थे 7 फेरे, तभी दूल्हे ने दुल्हन से कहा- टॉयलेट जाना है, फिर नहीं हुई शादी
2013 में पकड़ा थाइस नेटवर्क को नवंबर 2013 में छत्तीसगढ़ एटीएस ने तोड़ा. रायपुर में रह रहे सिमी के छत्तीसगढ़ चीफ उमेर सिद्दीकी, एक नाबालिग समेत स्लीपर सेल से जुड़े 17 सिमी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की थी. दरअसल, भोपाल पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए सिमी के आतंकी शेख मुजीब का रायपुर से गहरा नाता रहा. यहीं से उसने देश के कई हिस्सों में हुए बम धमाकों के लिए विस्फोटकों की सप्लाई की थी.
शेख मुजीब ने ही फरार सिमी आतंकियों के रहने का इंतजाम रायपुर में कराया था. उसके नेटवर्क से उमेर आदि जुड़े हुए थे. प्रतिबंधित संगठन सिमी की गतिविधियां रायपुर समेत अन्य जिलों में लंबे अर्से तक रहीं. वहीं, 12 अक्टूबर 2019 को सिमी के सदस्य अजहर को भी गिरफ्तार किया गया था. वहीं, 3 साल पहले सिमी के सदस्य श्रवण को भी पकड़ा गया था. सिमी के 4 सदस्यों को 2021 में 10-10 साल की सजा हुई थी.
ओह भाईसाहब! रिश्तेदारों को बांट आया कार्ड, पढ़ते ही मेहमानों के उड़े होश, शादी में दिखा ऐसा नजारा
अब अलर्ट पर येभारत पाकिस्तान तनाव के बाद के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है. रायपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई. इसके अलावा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैड और एमपी के राजा भोज एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. एयरपोर्ट के बाहरी सर्किल पर वाहनों की जांच की जा रही है. हर एक गाड़ी की सघन जांच हो रही है.
रायपुर में एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे फ्लाइट डिपार्चर से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचे. चेक-इन काउंटर उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा, ताकि सुरक्षा जांच में कोई ढिलाई न रह जाए.