operation sindoor pakistan kundli political crisis signs astro analysis after india strike kya kehti pak ki kundali।पाकिस्तान की कुंडली में महायुद्ध के संकेत! ऑपरेशन सिंदूर बना विनाश की भविष्यवाणी का आधार, खप्पड़ योग की दस्तक



Prediction About Pakistan : भारत ने जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए दिया, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इसके असर केवल सीमा पर ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के राजनीतिक और सामाजिक ढांचे पर भी पड़ सकते हैं. यह हमला केवल एक जवाबी कार्रवाई नहीं था, बल्कि इसके पीछे खगोलीय संकेत भी छिपे थे जो आने वाले समय के बड़े बदलावों की ओर इशारा कर रहे हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

पहलगाम हमले का बदला15 दिन की तैयारी के बाद भारत ने 9 आतंकवादी ठिकानों को रात के अंधेरे में खत्म कर दिया.

यह भी पढ़ें – महिलाओं के गुस्से और तनाव को करें दूर, बिना दवा के पाएं काबू और बेहतर सेहत, आज़माएं तांबे की अंगूठी का असरदार उपाय

पाकिस्तान की कुंडली क्या कहती है?पाकिस्तान की कुंडली (14 अगस्त 1947, रात 12 बजे, कराची) इस समय बेहद संवेदनशील दौर में है. चंद्रमा वृषभ राशि में और उस पर शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मन और सत्ता दोनों को डगमगा सकते हैं.

वर्तमान में वहां शुक्र की अंतर्दशा और चंद्रमा की महादशा चल रही है. शुक्र मारक ग्रह बन चुका है, जो देश के लिए नुकसानदायक है. ज्योतिषी के अनुसार, यह दौर ऐसा है जब आंतरिक लड़ाई, सत्ता पलट और विदेशी दबाव चरम पर होंगे.

14 मई के बाद बड़ा बदलावजैसे ही 14 मई को गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, पाकिस्तान की कुंडली में अंग-भंग योग बन जाएगा. यह योग किसी देश के टुकड़े-टुकड़े होने की स्थिति का संकेत देता है. इसका असर यह हो सकता है कि पाकिस्तान की अखंडता पर सीधा खतरा मंडराने लगे.

खप्पड़ योग की दस्तक – क्या यह युद्ध का संकेत है?खप्पड़ योग एक ऐसा खतरनाक ग्रह योग है जो तब बनता है जब चंद्रमा, राहु और शनि एक खास स्थिति में आ जाएं. इस योग से देश में बड़े युद्ध, सत्ता परिवर्तन और सामाजिक विद्रोह जैसे हालात पैदा होते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह योग जल्द ही पाकिस्तान की कुंडली में सक्रिय होगा.

यह भी पढ़ें – गुस्से पर नहीं, ग्रहों पर करें कंट्रोल! जानिए इसकी असली वजह और उसे शांत करने के उपाय, इस मंत्र का करें जाप

अगर वहां की सत्ता समय रहते स्थिति को न संभाल पाई, तो यह संकट महायुद्ध जैसी परिस्थिति में बदल सकता है खासकर भारत और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के साथ.



Source link

Leave a Comment