उर्वरक पर खर्च कम, मुनाफा ज्यादा! मिट्टी की हेल्थ रिपोर्ट से चमके किसानों के चेहरे



Last Updated:May 09, 2025, 15:52 ISTछत्तीसगढ़ के बिलासपुर में किसान खरीफ फसल की तैयारी के साथ मृदा परीक्षण अपना रहे हैं, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता जानी जा सके. इससे उत्पादन बढ़ता है, लागत घटती है और वैज्ञानिक तरीकों से खेती को बढ़ावा मिलता है.X

विशेषज्ञ के मांझी ने बताया कि मृदा परीक्षण के साथ कारगर उपाय से होगी दोगुनीहाइलाइट्समृदा परीक्षण से उत्पादन बढ़ा, लागत घटी.मिट्टी की हेल्थ रिपोर्ट से किसानों को लाभ.कृषि विभाग नि:शुल्क मृदा जांच की सुविधा दे रहा.बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में खरीफ सीजन की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं. इस बार किसान परंपरागत तरीकों से हटकर वैज्ञानिक सलाह और मृदा परीक्षण पर विशेष जोर दे रहे हैं, ताकि उपज बढ़े और लागत में कटौती हो.

खरीफ की तैयारी में जुटे किसानजून-जुलाई में बोई जाने वाली खरीफ फसल विशेषकर धान के लिए किसान अभी से खेतों की जुताई और मिट्टी की तैयारी में लगे हुए हैं. इस बार वे केवल बीज बोने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मिट्टी की उर्वरक क्षमता बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं.

मिट्टी की ‘हेल्थ रिपोर्ट’कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, मृदा परीक्षण खेत की ‘हेल्थ रिपोर्ट’ की होता है. इससे यह पता चलता है कि मिट्टी में कौन-कौन से पोषक तत्वों की कमी है और किन उर्वरकों की आवश्यकता है. इससे उर्वरकों का संतुलित उपयोग संभव हो पाता है.

मिट्टी को उपजाऊ रखने के उपायसहायक मृदा परीक्षण अधिकारी श्री मांझी के अनुसार, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश जैसे आवश्यक तत्वों का संतुलन फसल के अच्छे उत्पादन के लिए जरूरी है. इसके अलावा जैविक खाद और फसल चक्र को अपनाकर भी मिट्टी की सेहत लंबे समय तक बरकरार रखी जा सकती है.

मृदा परीक्षण से किसानों को हो रहा लाभजिन किसानों ने पहले से मृदा परीक्षण करवाया है, उन्हें अब इसके फायदे मिल रहे हैं. उनकी फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार हुआ है, साथ ही उर्वरकों पर होने वाला खर्च भी घटा है, जिससे आर्थिक मुनाफा बढ़ा है.

हर खेत तक पहुंचे मृदा परीक्षणकृषि विभाग का लक्ष्य है कि हर किसान मृदा परीक्षण का लाभ ले. इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और किसानों को नि:शुल्क मृदा जांच की सुविधा दी जा रही है. विशेषज्ञों की टीम गांव-गांव जाकर प्रशिक्षण भी दे रही है.
Location :Bilaspur,Chhattisgarhhomeagricultureउर्वरक पर खर्च कम, मुनाफा ज्यादा! मिट्टी की हेल्थ रिपोर्ट से चमके किसानों के..



Source link

Leave a Comment