Last Updated:May 09, 2025, 19:49 ISTराजनांदगांव शहर में त्रिनेत्र योजना के तहत 385 हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो गाड़ियों के नंबर स्कैन कर कंट्रोल रूम तक जानकारी पहुंचाते हैं. इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत…और पढ़ेंX
हाईटेक कैमराहाइलाइट्सराजनांदगांव में 385 हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं.कैमरे गाड़ियों के नंबर स्कैन कर कंट्रोल रूम को जानकारी भेजेंगे.त्रिनेत्र योजना से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी.राजनांदगांव- राजनांदगांव शहर अब अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ा कदम उठा चुका है. शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बाज़ारों, प्रवेश और निकासी मार्गों पर अब हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं. अब तक 157 कैमरे इंस्टॉल किए जा चुके हैं और 385 अतिरिक्त कैमरों की स्थापना की जा रही है.
नंबर स्कैनिंग और कंट्रोल रूम से सीधी निगरानीइन कैमरों की सबसे खास बात यह है कि ये नंबर स्कैनर कैमरे हैं, जो वाहन की नंबर प्लेट को स्कैन कर सीधे पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी भेजते हैं. इससे अपराधियों की पहचान और उन्हें पकड़ने में पुलिस को त्वरित सहायता मिलेगी.
जन सहयोग से सुरक्षा की नई पहलइन कैमरों को त्रिनेत्र योजना के अंतर्गत जन सहयोग से लगाया जा रहा है. व्यापारियों, आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सहयोग से यह कार्य संभव हो रहा है. खास बात यह है कि कैमरे लगाने वाली कंपनी ही इनका 5 वर्षों तक मेंटेनेंस भी करेगी.
अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मददएडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा के अनुसार, “त्रिनेत्र योजना के तहत 385 से अधिक हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं. कुछ कैमरे पहले ही लग चुके हैं और बाकी का कार्य जारी है. इससे पुलिस को अपराध नियंत्रण और अपराधियों की पहचान में जबरदस्त मदद मिलेगी.”
शहर के हर कोने पर निगरानीयह कैमरे शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार, एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर लगाए जा रहे हैं. इससे राजनांदगांव का हर कोना पुलिस की निगरानी में होगा और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhत्रिनेत्र कैमरों की जद में पूरा शहर! हर गतिविधि पर अब रहेगी पुलिस की पैनी नजर
Source link