india pakistan war operation sindoor what people said



Last Updated:May 09, 2025, 13:42 ISTभारत-पाकिस्तान बॉर्डर के इलाकों में हलचल तेज हो गई है. पाकिस्तान की तरफ से भी ड्रोन भेजे जा रहे हैं. इसके साथ ही युद्ध जैसे हालात को देखते हुए इंडियन आर्मी भी सतर्क है और फोर्स के द्वारा सीमावर्ती इलाकों में कम…और पढ़ेंX

भारत पाकिस्तान युद्ध हालातहाइलाइट्सयुवाओं ने कहा हम देश के साथ हैं.भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की.युद्ध जैसे हालात में इंडियन आर्मी सतर्क है.राजनांदगांव:- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दिया, जिसके बाद अब पाकिस्तान की तरफ से भी भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के इलाकों में हलचल तेज हो गई है. पाकिस्तान की तरफ से भी ड्रोन भेजे जा रहे हैं. इसके साथ ही युद्ध जैसे हालात को देखते हुए इंडियन आर्मी भी सतर्क है और फोर्स के द्वारा सीमावर्ती इलाकों में कमान संभाली गई है.

वहीं युद्ध जैसे हालात को देखते हुए लोगों से खास बातचीत की और उनकी राय दी कि लगातार हो रही इस कार्रवाई के बीच उनका क्या कहना है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब देश में युद्ध जैसे हालात हैं, पाकिस्तान की तरफ से भी कई क्षेत्रों में हमले की कोशिश की जा रही है. वहीं भारत इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. उसको देखते हुए सभी जगह पर खासकर बॉर्डर इलाकों में अलर्ट भी जारी किया गया है, मॉक ड्रिल भी किया गया है.

पाकिस्तान कराता है आतंकी हमलेयुद्ध जैसे हालात को देखते हुए लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के द्वारा आतंकी हमले कराए जाते हैं, जिसके कारण यह स्थिति बनी है. पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या आतंकवादियों द्वारा की गई, जिसके बाद भारत के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. हम भारत देश की आर्मी और देश की सरकार के साथ हैं. पाकिस्तान की तरफ से जो भी कार्रवाई की जाएगी, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. इंडियन आर्मी बॉर्डर इलाकों में डटकर खड़ी हुई है और पूरा देश उनके साथ है.

पूरा देश भी सरकार और आर्मी के साथभारत के बॉर्डर इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से भी हमले की कोशिश की जा रही है, जिसको लेकर हमारी फोर्स सक्रिय है. कई जगहों पर इसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. युद्ध जैसे हालात को देखते हुए देश भी सरकार और आर्मी के साथ खड़ा हुआ है. लोगों का कहना है कि आतंकियों को पनाह देने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. पूरा देश इंडियन आर्मी के साथ है और सरकार के साथ खड़ी हुई है, साथ ही मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhभारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर युवाओं ने सेना का बढ़ाया हौसला, कहा- ‘हम साथ हैं’



Source link

Leave a Comment