Bada Mangalwar 2025 Date muhurat shubh yog significance of budhwa mangal kab hai : बड़ा मंगलवार व्रत कब से है? इस बार 5 बुढ़वा मंगल, जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और योग



ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगलवार या बुढ़वा मंगल के नाम से जानते हैं. इस दिन पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. बजरंगबली को उनके प्रिय भोग अर्पित करने के साथ लाल लंगोट, सिंदूर, चमेली के तेल, फूल, माला आदि चढ़ाते हैं. जो लोग सक्षम हैं, वे लोग बुढ़वा मंगल के दिन भंडारे का आयोजन करते हैं. हनुमान जी के भक्त अपनी क्षमता के अनुसार दान पुण्य करते हैं. इस बार ज्येष्ठ माह में 5 बड़ा मंगलवार व्रत पड़ेंगे. आइए जानते हैं कि बड़ा मंगलवार व्रत या बुढ़वा मंगल कब से है? बड़ा मंगलवार के शुभ मुहूर्त क्या हैं?

बड़ा मंगलवार व्रत कब है 2025ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगलवार व्रत 13 मई से शुरू हो रहे हैं. ज्येष्ठ माह में 5 मंगलवार पड़ेंगे, इस वजह से कुल 5 बड़ा मंगलवार व्रत आएंगे.

1. पहला बड़ा मंगलवार व्रत: 13 मई2. दूसरा बड़ा मंगलवार व्रत: 20 मई3. तीसरा बड़ा मंगलवार व्रत: 27 मई3. चौथा बड़ा मंगलवार व्रत: 3 जून4. पांचवा बड़ा मंगलवार व्रत: 10 जून

बड़ा मंगलवार 2025 मुहूर्त और शुभ योगपहला बड़ा मंगलवार व्रत मुहूर्त: 13 मई को पहला बड़ा मंगलवार व्रत के साथ नारद जयंती भी है और ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा तिथि होगी. उस दिन वरीयान योग 05:53 ए एम तक है, उसके बाद परिघ योग है. विशाखा नक्षत्र 09:09 ए एम तक है, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र है. उस दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:08 ए एम से 04:50 ए एम तक और अभिजीत मुहूर्त 11:51 ए एम से 12:45 पी एम तक है.

ये भी पढ़ें: ज्येष्ठ माह में निर्जला एकादशी, वट सावित्री, शनि जयंती जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, देखें कैलेंडर

दूसरा बड़ा मंगलवार व्रत मुहूर्त: 20 मई को दूसरा बड़ा मंगलवार व्रत के दिन मासिक कालाष्टमी व्रत भी है. व्रत को पूरे दिन इन्द्र योग और धनिष्ठा नक्षत्र है. उस दिन द्विपुष्कर योग 05:28 ए एम से 05:51 ए एम तक है. इसमें आप जो भी पूजा पाठ, मंत्र जाप आदि करेंगे, उसका दोगुना फल मिलेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:05 ए एम से 04:46 ए एम तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त 11:50 ए एम से 12:45 पी एम तक है.

तीसरा बड़ा मंगलवार व्रत मुहूर्त: 27 मई को तीसरा बड़ा मंगलवार व्रत के साथ शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या भी है. उस दिन सुकर्मा योग और कृत्तिका नक्षत्र है. सर्वार्थ सिद्धि योग 05:25 ए एम से 05:32 ए एम तक बना है. इस योग में आपके सभी शुभ कार्य सफल सिद्ध होंगे. उस दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:03 ए एम से 04:44 ए एम तक है, उसके बाद अभिजीत मुहूर्त 11:51 ए एम से 12:46 पी एम तक है.

ये भी पढ़ें: वट सावित्री व्रत कब है? इस दिन क्यों करते हैं बरगद के पेड़ की पूजा, जानें तारीख, मुहूर्त और महत्व

चौथा बड़ा मंगलवार व्रत मुहूर्त: 3 जून को चौथा बड़ा मंगलवार व्रत के साथ धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी है. उस दिन हर्षण योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है. ब्रह्म मुहूर्त 04:02 ए एम से 04:43 ए एम तक है और अभिजीत मुहूर्त 11:52 ए एम से 12:47 पी एम तक है.

पांचवा बड़ा मंगलवार व्रत मुहूर्त: 10 जून को पांचवा बड़ा मंगलवार व्रत है. इसके साथ वट पूर्णिमा और ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत भी होंगे. ये व्रत सिद्ध योग और अनुराधा नक्षत्र में होंगे. इस दिन रवि योग 05:23 ए एम से 06:02 पी एम तक रहेगा. इस योग में सभी दोष मिट जाएंगे. उस दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:02 ए एम से 04:42 ए एम तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त 11:53 ए एम से 12:49 पी एम तक है.



Source link

Leave a Comment