Chanakya Neeti 4 Effective Ways to Defeat Enemies Silently Chanakya Niti hindi । अपने दुश्मन को बिना कुछ कहे भी आप कर सकते हैं परास्त, जानें आचार्य चाणक्य की खास नीतियां



Chanakya Niti: क्या आप भी किसी ऐसे व्यक्ति से परेशान हैं जो आपके खिलाफ साजिशें रच रहा है, लेकिन आप उसका सीधे तौर पर सामना नहीं करना चाहते? तो आचार्य चाणक्य की ये नीतियां आपके काम आ सकती हैं. आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और दार्शनिक थे. आचार्य चाणक्य की वर्षों पहले बताई गईं बातें आज के वक्त में भी उतनी ही कारगर हैं. आचार्य चाणक्य ने दुश्मनों को परास्त करने को लेकर कुछ नीतियां बताई हैं, जिनकी मदद से आप बिना कुछ कहे अपने दुश्मनों को चुपचाप परास्त कर सकते हैं.

खामोशी को बनाइए अपनी ताकतचाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति अपनी वाणी पर नियंत्रण रखता है, वह बिना युद्ध किए विजय प्राप्त कर सकता है. जब आप दुश्मन की बातों का जवाब नहीं देते, तो आप उसके पूरे प्लान को फेल कर देते हैं. आपकी खामोशी ही उसके आत्मविश्वास को तोड़ देती है. चुप रहना कई बार सबसे तेज और घातक अस्त्र बन जाता है.

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: चाहे कितना भी करीबी क्यों न हो, ये 7 बातें भूलकर भी न करें शेयर, वरना जीवनभर होगा पछतावा

चुपचाप सफलता की सीढ़ी चढ़िएसच्चा विजेता वही होता है जो अपनी उपलब्धियों का ढिंढोरा न पीटे. जब आप बिना दिखावे के सफलता प्राप्त करते हैं, तो यह आपके दुश्मनों के लिए एक चुपचाप करारा तमाचा बन जाता है. और जब आप उस सफलता पर भी शांत रहते हैं, तो वह भीतर से घुटने लगता है. आप बस चुपचाप अपना काम करते जाइए.

नजरअंदाज करना बन सकता है सबसे बड़ी सजानिंदा करने वालों को सबसे बड़ा जवाब है- उन्हें पूरी तरह से अनदेखा करना. जब आप अपने शत्रु को महत्व देना ही बंद कर देते हैं, तो वह अपने ही शब्दों और प्रयासों में घुटने लगता है. यह मानसिक रूप से उसे तोड़ देता है. उसे लगेगा कि वह आपके लिए इतना भी महत्वपूर्ण नहीं कि आप कुछ कहें.

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: जिन लोगों में होती हैं ये 6 आदतें, बन जाते हैं अमीर, जानें आचार्य चाणक्य की खास बातें

उसकी हर चाल से एक कदम आगे रहिएचाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति शत्रु की योजनाओं को पहले से जान लेता है, वह अजेय हो जाता है. दुश्मन की गतिविधियों पर पैनी नजर रखिए, अंदर ही अंदर तैयारी करते रहिए, अपनी योजनाएं गुप्त रखिए. जब वह आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करे और आप पहले से तैयार हों, तो उसकी हर रणनीति निष्फल हो जाएगी.



Source link

Leave a Comment