Last Updated:May 10, 2025, 12:33 ISTBilaspur News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 2025 के समर वेकेशन की तारीखें बदलकर अब 2 जून से 28 जून कर दी हैं. हालांकि हाईकोर्ट बार एसोसियेशन ने इस बदलाव का विरोध किया है.बिलासपुर हाईकोर्ट के समर वेकेशन कैंसिल.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का समर वेकेशन 2 से 28 जून तक रहेगा.हाईकोर्ट बार एसोसियेशन ने इस बदलाव का विरोध किया है.पहले समर वेकेशन 12 मई से 6 जून तक था.उमेश मौर्य
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की तारीखों में बदलाव किया गया है. बिलासपुर हाईकोर्ट ने साल 2025 के लिए अपने कैलेंडर में कुछ बदलाव करते हुए समर वकैशन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है. इसके मुताबिक 12 मई से शुरू होने वाली छुट्टी अब 2 जून से शुरू होगा. यह फैसला मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर लिया गया. इसे रजिस्ट्रार जनरल के नाम से जारी अधिसूचना में सार्वजनिक किया गया.
हालांकि हाईकोर्ट बार एसोसियेशन ने इस फैसले का विरोध किया है. इतना ही नहीं 12 मई से ही अवकाश रखने का आग्रह चीफ जस्टिस से किया है. मालूम हो कि हाईकोर्ट में 12 मई से 6 जून तक समर वेकेशन निर्धारित किया गया था. शुक्रवार को रजिस्ट्रार जनरल ने चीफ जस्टिस के निर्देश पर इसका संशोधित आदेश जारी किया. इस मुताबिक अब 2 से 28 जून तक ग्रीष्म अवकाश रहेगा.
Preeti GeorgePreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ेंPreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ेंLocation :Bilaspur,Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhभारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बिलासपुर हाईकोर्ट का समर वेकेशन कैंसिल
Source link