Last Updated:May 10, 2025, 15:30 ISTChhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पत्नी ने संबंध बनाने से इंकार किया तो पति ने कुछ ऐसा किया कि वजह जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार (प्रतिकात्मक फोटो )हाइलाइट्सपत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकारगुस्साए पति ने कर दी हत्यारात भर कंबल से लपेटकर बैठा रहा शव के पास Balrampur: छत्तीसगढ़ के घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसी एक छोटी-सी बस्ती में, जहां रातें अक्सर चुपचाप बीत जाती हैं और दिन जिंदगी की जद्दोजहद में निकल जाता हैं. इस गांव का एक सुखी परिवार एक रात कुछ ऐसा हुआ कि सबके होश उड़ गए.
दरअसल, मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की चैनपुर का है. जहां एक मिंया-बीवी बबुआ और ढेली बाई हंसी-खुशी जिंदगी जी रहे थे. चार साल पहले दोनों शादी उसी गांव की ढेली बाई से हुई थी. दोनों के दो छोटे-छोटे बच्चे थे. बबुआ का स्वभाव बेहद चिड़चिड़ा और शराब के नशे में धुत रहने वाला था, लेकिन ढेली बाई ने घर को बनाए रखने की हर कोशिश करती. लेकिन एक राज ढेली की सारी कोशिशें नाकाम हो गईं.
अकेले थे पति-पत्नीबुधवार की रात, बबुआ के माता-पिता और बाकी परिवार के लोग किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे. घर में केवल बबुआ और उसकी पत्नी ढेली बाई थे. रात होते ही बबुआ शराब पीकर घर लौटा और नशे में धुत होकर पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की जिद करने लगा. ढेली ने किसी वजह से इनकार कर दिया. यह इनकार बबुआ को नागवार गुजरा और वह आगबबूला हो उठा.
गुस्सा आया तो कर दिया कांडगुस्से में बबुआ ने पहले तो ढेली बाई को पीटना शुरू किया. जब शोर सुनकर ढेली बाई के पिता मधु और उनके छोटे भाई साधो वहां पहुंचे, तो उन्होंने बबुआ को समझाने की कोशिश की. लेकिन बबुआ ने उनसे भी झगड़ा करने की कोशिश की, जिससे तंग आकर ससुर और साडू ने उसकी जमकर पिटाई की और समझा-बुझाकर लौट गए. लेकिन ये घटनाएं जैसे बबुआ के अंदर के राक्षस को और भड़का गईं.
हत्या से पहले की दरिंदगीससुराल वालों के जाने के बाद बबुआ का गुस्सा सातवें आसमान पर था. उसने ढेली बाई पर आरोप लगाया कि उसी ने उसे पिटवाया है. इसके बाद उसने ढेली बाई को फिर से पीटना शुरू कर दिया और जबरन संबंध बनाने की कोशिश की. ढेली बाई की चीखें रात की खामोशी में गूंजती रहीं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था. इसी दौरान बबुआ ने एक पत्थर उठाया और पत्नी के सिर पर जोर से दे मारा. वार इतना भयानक था कि एक ही वार में ढेली बाई ने दम तोड़ दिया.
पत्नी के शव के पास बैठा रहा रातभरहत्याकांड के बाद भी बबुआ के अंदर कोई पछतावा नहीं था. उसने पत्नी के शव को एक कंबल से ढंका और उसी के पास पूरी रात बैठा रहा. शायद शराब और गुस्से ने उसके भीतर के इंसान को पूरी तरह खत्म कर दिया था. अगली सुबह जब पड़ोसियों ने घर से अजीब सन्नाटा देखा तो उन्होंने कोटवार को बुलाया. कोटवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कुसमी थाना प्रभारी ललित यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहां का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया. ढेली बाई का शव खून से सना पड़ा था और आरोपी बबुआ चुपचाप पास ही बैठा था. पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं बता दें कि मामले की जांच जारी है.
Location :Balrampur,Surguja,Chhattisgarhhomecrimeपत्नी ने किया संबंध बनाने से इनकार, कंट्रोल नहीं कर पाया पति, उठाया पत्थर और..
Source link