Last Updated:May 10, 2025, 18:58 ISTआतंकवाद के खिलाफ कार्यवाई करते हुए जब भारतीय लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के एअरपोर्ट को तहस-नहस किया उससे कुछ मिनट पहले ही पीएसएल खेल रहे खिलाड़ियों को दुबई ले जाने वाला जहाज उड़ा था.बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने…और पढ़ेंविदेशी खिलाड़ियों ने बताया कि PSL के दौरान कितने खतरे में थी जान हाइलाइट्सभारतीय विमानों ने पाक एयरपोर्ट पर हमला किया.खिलाड़ियों ने दुबई पहुंचकर राहत की सांस ली.खिलाड़ी नाहिद राणा डर के मारे कांपने लगे थे.नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है पर उससे पहले जिस तरह से पकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ जिस तरह से वहां तबाही मचाई उससे अछूता क्रिकेट का मैदान भी नहीं रहा. तीन दिन में पाकिस्तान में इस कदर डर का माहौल बन गया था कि PSL को आनन-फानन में दुबई शिफ्ट किया गया और टीमों को तुरंत रवाना करना पड़ा.
PCB ने 9 मई को PSL 2025 टूर्नामेंट के बाकी मैचों को पाकिस्तान से बाहर करवाए जाने की घोषणा की थी. भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच विदेशी खिलाड़ियों को जल्द से जल्द उनके देश वापस भेजने का इंतजाम किया गया था. ज्यादातर विदेशी प्लेयर्स यूएई के रास्ते अपने-अपने देश पहुंचे हैं. बांग्लादेश के क्रिकेटर रिशाद हुसैन और नाहिद राणा ने खुलासा किया है कि कैसे दुबई पहुंचते ही खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली क्योंकि जो कुछ पाकिस्तान में हुआ उसकी दहशत ने खिलाड़ियों को हिला दिया था.
कुछ मिनट दूर थी मौत
PSL खेल रहे बांग्लादेशी क्रिकेटर रिशाद हुसैन ने दुबई एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, “ऊपर वाले की कृपा है, हम एक भयंकर संकट से उबर कर दुबई पहुंच गए हैं और मैं अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं.रिशाद हुसैन ने आगे बताया कि जब वो पाकिस्तान के एयरपोर्ट से रवाना हुए तो उसके 20 मिनट बाद ही एयरपोर्ट के परखच्चे उड़ गए थे. उन्होंने कहा, यह खबर डरा देने वाली है और साथ ही दर्दनाक भी. अब दुबई पहुंच कर हमें ऐसा लग रहा है जैसे हमें दूसरा जीवन मिल गया हो. रिशाद हुसैन ने बताया कि उनके हमवतन क्रिकेटर नाहिद राणा कांपने लगे थे. आमतौर पर मजाकिया स्वबाव के नाहिद राणा को इतना तनाव था कि वो वहां से निकलते वक्त एकदम शांत हो गए थे. खिलाड़ी उन मुश्किल परिस्थिति कैसे रहे ये सोच कर भी सिहरन होती है .
इंग्लैंड के खिलाड़ी रो पड़े थे
रिशाद हुसैन ने अपने बयान में एक और बड़ा खुलासा करके बताया कि जब इंग्लैंड के खिलाड़ी टॉम कर्रन को पता चला कि पाकिस्तान में एयरपोर्ट बंद है तो वो रोने लगे थे. बता दें कि PCB के चेयरमैन पहले सारे बचे हुए मैचों को कराची में करवाना चाहते थे, लेकिन जब खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए तो मोहसिन नकवी के साथ खिलाड़ियों की बैठक करवाई गई, जिसके बाद दुबई में मैच करवाने का फैसला लिया गया था. अब दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है और PSL अब दोबारा पाकिस्तान में शुरु होने की संभावना है पर बड़ा सवाल ये है कि क्या अब दोबारा कोई विदेशी खिलाड़ी वहां के हालात देखने के बाद वहां जाने को तैयार होगा तो जवाब शायद ना होगा.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketजब पाकिस्तानी एयरपोर्ट पर गिरा बम, PSL खेलने गए खिलाड़ियों ने देखा मौत का मंजर
Source link