Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में गरज-चमक और ओले गिरने की चेतावनी, अलर्ट जारी



Last Updated:May 04, 2025, 06:16 ISTChhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और दुर्ग संभागों के एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की…और पढ़ेंX

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ में 4 मई को बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी.5 और 6 मई को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना.तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं, तेज हवाएं चल सकती हैं.बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है. पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिकाओं और चक्रवाती परिसंचरण की वजह से राज्य में आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ वर्षा, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है, जिसमें खासकर 4 मई को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की चेतावनी दी गई है. वहीं, तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के संकेत मिले हैं.

सिनोप्टिक सिस्टम का विवरण

प्रदेश में मौसम परिवर्तन के पीछे प्रमुख कारण वायुमंडलीय सिस्टम्स हैं. एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्रों में 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है. एक उत्तर-दक्षिण दिशा में फैली द्रोणिका दक्षिण-पूर्व राजस्थान से तमिलनाडु तक गुजर रही है, जो गुजरात, महाराष्ट्र और अंदरूनी कर्नाटक से होकर जाती है. यह द्रोणिका लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. वहीं, एक पूर्व-पश्चिम दिशा की द्रोणिका दक्षिण राजस्थान से उत्तर उड़ीसा तक फैली है, जो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है. यह द्रोणिका औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है.

4 मई का पूर्वानुमान

प्रदेश में 4 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. तेज हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और दुर्ग संभागों के एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई है. देवकर में सर्वाधिक 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई.

दो दिनों तक बारिश की संभावना

प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. 3 मई को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दुर्ग में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले दो दिनों के बाद यानी 5 और 6 मई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. तापमान में मामूली वृद्धि की भी संभावना है. वहीं  4 मई को रायपुर शहर में आंशिक रूप से मेघमय आकाश रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
Location :Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhछत्तीसगढ़ में गरज-चमक और ओले गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट



Source link

Leave a Comment