Mithun Rashifal: मिथुन राशि वाले सावधान! आज अटक सकता है पैसा, ऑफिस में वाणी पर रखें संयम नहीं तो…



Last Updated:May 10, 2025, 05:01 ISTMithun Rashifal: वैवाहिक संबंधों में आज (शनिवार) किसी भी बात को लेकर मतभेद होने के योग हैं. प्रेम संबंधों में आज आप अपने रिलेशनशिप को विवाह में बदलने की बात कर सकते हैं. नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए आज…और पढ़ेंX

मिथुन राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा.हरिद्वार. आज 10 मई शनिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित प्रभाव लेकर आया है. परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा. धन-धान्य की प्राप्ति होने के योग आज भी बने रहेंगे. कार्यक्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर रुकावट के योग बने रहेंगे. नौकरी करने वाले जातकों को अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा. ऑफिस में सीनियर या सहयोगी के साथ किसी भी बात को लेकर विवाद हो सकता है. छात्रों की पढ़ाई में आज व्यवधान नहीं होंगे. वैवाहिक संबंधों में किसी भी बात को लेकर मतभेद होने के योग हैं, तो वहीं प्रेम संबंधों में आज भी आप अपने संबंधों को विवाह में बदलने की बात कर सकते हैं. नौकरी की तलाश करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री लोकल 18 को बताते हैं कि परिवार में आज खुशियों का माहौल रहेगा. आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें धन-धान्य की प्राप्ति होगी. वैवाहिक संबंधों में आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. किसी भी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद के योग बने हुए हैं. आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. प्रेम संबंधों में आज का दिन खास रहेगा. अपने प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए आज भी आप अपने परिजनों, प्रेमी/प्रेमिका या उनके परिजनों से बात कर सकते हैं. आपको इसमें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, आज उनके द्वारा नौकरी के लिए अप्लाई करना अच्छा रहेगा. जिन जातकों ने नौकरी के लिए अप्लाई किया हुआ है, आज उन्हें नौकरी संबंधित कोई फोन या अन्य माध्यम से सूचना प्राप्त हो सकती है. छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. जो जातक अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए किसी सरकारी एग्जाम या अन्य की तैयारी कर रहे हैं, उनकी पढ़ाई में आज कोई भी व्यवधान नहीं होगा. आज आप जो भी पढ़ाई करेंगे, वो आपके आने वाले समय में जरूर काम आएगी.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन पैसों के लेनदेन को लेकर बाधा के योग बने हुए हैं. यदि आज आप कार्यक्षेत्र संबंधित किसी को ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो किसी भी कारणवश पैसा अटक सकता है. वहीं आज आपके पास जो पैसा आना है, तो उसमें भी रुकावट के योग बने हुए हैं. कार्यक्षेत्र में आज आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना होगा. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उनके अपने सीनियर, बॉस या अन्य सहयोगियों के साथ तनाव के योग बने हुए हैं. आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा.
Location :Dehradun,Uttarakhand homeastroमिथुन राशि वाले सावधान! आज अटक सकता है पैसा, वाणी पर रखें संयमDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment