Shubman Gill, Rishabh Pant ready to team india new test captain। गिल-पंत टेस्ट कप्तान बनने को तैयार, कोहली पर बीसीसीआई चुप



Last Updated:May 10, 2025, 20:52 ISTरोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद भारतीय टीम में कप्तानी का पद खाली है. टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान की रेस में शुभमन गिल सबसे आगे चल रहे हैं. ऋषभ पंत को उप कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है. जबकि विराट…और पढ़ें बीसीसीआई विराट कोहली को टेस्ट में फिर कप्तान बनाना चाहता है. हाइलाइट्सशुभमन गिल के टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है भारत और इंग्लैंड के बीच जून में टेस्ट सीरीज खेली जाएगी विराट कोहली को फिर टेस्ट टीम की कमान दी जा सकती है नई दिल्ली. युवा ओपनर शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज गिल के डिप्टी हो सकते हैं. क्रिकेट जगत जहां करिश्माई विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा से हैरान है. वहीं चयन समिति ने इंग्लैंड में उन्हें कप्तानी सौंपने के विचार पर विचार किया है. ताकि गिल को खुद को निखारने के लिए कुछ और समय मिल सके. अभी तक कोहली ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. माना जा रहा है कि उन्हें इंग्लैंड में आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने के लिए कहा जाएगा. क्योंकि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके अनुभव की जरूरत होगी. विशेषकर तब जब रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.

हालांकि बीसीसीआई (BCCI) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के टेस्ट करियर के संबंध में उनसे हुई बातचीत पर चुप्पी साधी हुई है. उप-कप्तान का चयन आसान है क्योंकि ऋषभ पंत विदेशी परिस्थितियों में भारत के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं. जसप्रीत बुमराह का कद इतना बड़ा है कि उन्हें उप-कप्तान की भूमिका के लिए नहीं चुना जा सकता है. साथ ही जब उनकी खुद की फिटनेस भी संदिग्ध है तो उनका पूरी सीरीज के लिए खेलना अनिश्चित है.

23 मई को हो सकता है नए टेस्ट कप्तान का ऐलान, विराट कोहली की वजह से इंग्लैंड दौरे के लिए टीम सेलेक्शन में हो रही देरी

अजूबा… 10 खिलाड़ी बिना गेंद खेले हुए आउट, टीम को मिली बड़ी जीत, बल्लेबाजों ने टी20 में क्यों अपनाया ये पैंतरा

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में शतकों के साथ 42 से अधिक के औसत से इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. वह इन देशों में सात बार 90 और 99 के बीच स्कोर बना चुके हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘अगर बुमराह कप्तान नहीं हैं तो उन्हें उप-कप्तानी की पेशकश करने का कोई मतलब नहीं है.’ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दिया है.

चयनसमित की पसंद शुभमन गिल हैंबीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘यह सच है कि चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड सीरीज के लिए कोहली को भारतीय कप्तान बनाने के बारे में सोचा था. इससे गिल को कप्तानी की भूमिका में ढलने के लिए कुछ समय मिल जाता. बुमराह की फिटनेस समस्याओं के कारण अजीत अगरकर की समिति की पंसद गिल लग रहे हैं.’ केएल राहुल को विकल्प के रूप में नहीं माना जा रहा है क्योंकि वह पहले से ही 33 से अधिक उम्र के हैं और बेंगलुरु के इस खिलाड़ी के लिए निरंतरता एक मुद्दा रहा है, भले ही वह ऑस्ट्रेलिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे. उनका 11 साल के टेस्ट कैरियर के बाद 50 मैचों में 35 से कम का औसत प्रभावशाली नहीं है.

इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान 23 मई को हो सकता हैइंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा मई के तीसरे हफ्ते के अंत में की जाएगी जबकि भारत ए टीम की घोषणा अगले सप्ताह की शुरुआत में की जाएगी. अगर टेस्ट दौरे के लिए नए खिलाड़ियों में से एक का चयन निश्चित है तो वह तमिलनाडु के बाएं हाथ के साई सुदर्शन ही होंगे जिन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह या तो पारी की शुरुआत करेंगे या तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketगिल-पंत टेस्ट टीम का कप्तान बनने को तैयार, कोहली पर बोर्ड ने साधी चुप्पी



Source link

Leave a Comment