Last Updated:May 11, 2025, 05:31 ISTआईपीएल के 2011 सीजन के दौरान राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के एक मालिक ने रॉस टेलर को “थप्पड़” मारा था. इस बात में कितनी सच्चाई है यह बात तो फ्रेंचाईजी और रॉस को ही पता होगी.न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर के साथ भी थप्पड़ कांड हो चुका है. हाइलाइट्सरॉस टेलर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में खुलासा किया.राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने उन्हें थप्पड़ लगाए थे.लेकिन टेलर ने इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाया.नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में कई बार थप्पड़ कांड देखने को मिले है. ऐसा एक बार न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर के साथ भी हो चुका है. उन्होंने अपनी एक किताब में इस बात का दावा किया था. आईपीएल के 2011 सीजन के दौरान राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के एक मालिक ने उन्हें “थप्पड़” मारा था. इस बात में कितनी सच्चाई है यह बात तो फ्रेंचाईजी और रॉस को ही पता होगी.
रॉस टेलर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ब्लैक एंड व्हाइट में लिखा था कि, “जब वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे तो मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में शून्य पर आउट होने के बाद रॉयल्स के मालिकों में से एक ने उन्हें होटल बार में परेशान किया था.” मालिकों ने उनसे ये कहा कि रॉस, हमने आपको शून्य पर आउट होने के लिए दस लाख डॉलर नहीं दिए हैं और उसके बाद उसके चेहरे पर तीन-चार बार थप्पड़ मारे.
सीजफायर उल्लंघन के बाद भड़के वीरेंद्र सहवाग, पाकिस्तान को बताया कुत्ता, कहा- दुम कभी….
हालांकि, थप्पड़ जोरदार नहीं थे और मालिक हंस रहे थे. परिस्थितियों को देखते हुए, मैंने इसे बड़ा मुद्दा बनाना ठीक नहीं समझा.” बता दें कि 40 साल के टेलर 2008 से 2010 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले और 2011 में आरआर के साथ थे. उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ-साथ पुणे वॉरियर्स इंडिया (बंद हो चुकी) का भी प्रतिनिधित्व किया था.
न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर 438 मैचों में अब तक 40 शतकों की बदौलत 17,838 रन बना चुके हैं. टेलर ने 112 टेस्ट मैचों में 19 शतकों की बदौलत 7683 रन, 236 वनडे मैचों में 21 शतकों के साथ 8607 और 102 टी-20 मैचों में 1909 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 290 और वनडे क्रिकेट में 181 का रहा है. टेलर बेशक न्यूजीलैंड के सबसे बेस्ट बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketजब 0 पर आउट हुआ बल्लेबाज, IPL फ्रेंचाईजी के मालिक ने लगाए थे 3-4 चांटे
Source link