aaj ka panchang 11 may 2025 narasimha jayanti raviwar vrat shubh muhurat ravi yog bhadra choghadiya time rahu kaal disha shool : आज नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, रवि योग, देखें मुहूर्त, भद्रा, राहुकाल



Aaj Ka Panchang 11 May 2025: आज नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती, रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. आज वैशाख शुक्ल चतुर्दशी, स्वाति नक्षत्र, व्यतीपात योग, गर करण, पश्चिम का दिशाशूल और तुला राशि में चंद्रमा है. आज के दिन रवि योग है और पाताल की भद्रा है. आज की तिथि पर भगवान विष्णु ने नृसिंह अवतार धारण करके अपने भक्त प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा की. वे खंभा फाड़कर प्रकट हुए और प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप का वध कर दिया. जब हिरण्यकश्यप का वध हुआ तो नृसिंह अवतार में भगवान विष्णु आधा पशु और आधा मनुष्य के रूप में थे. हिरण्यकश्यप को घर की दहलीज पर अपनी गोद में रखकर तेज नख से उसका पेट फाड़ डाला. आज भगवान नृसिंह की पूजा शाम में करते हैं, उनकी कृपा से सभी संकट दूर होते हैं.

आज छिन्नमस्ता जयंती पर देवी की पूजा करने से सभी प्रकार के चिंताओं का अंत होता है और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, इसलिए देवी छिन्नमस्ता को चिंतपूर्णी देवी कहते हैं. देवी छिन्नमस्ता 10 महाविद्याओं में से छठी महाविद्या हैं. इनको प्रचंड चंडिका भी कहते हैं. रविवार के दिन व्रत रखकर सूर्य पूजा करने से कुंडली का सूर्य दोष मिटता है. आज सुबह स्नान के बाद सूर्य देव का जल अर्पित करें. एक लोटे में पानी भरकर उसमें लाल फूल, लाल चंदन, गुड़ और गेहूं डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. सूर्य मंत्र का जाप करें. सूर्य चालीसा, रविवार व्रत कथा का पाठ और आरती करें. सूर्य कृपा से रोग और दोष मिटेंगे. धन और धान्य में बढ़ोत्तरी होगी. आज पूजा के बाद गेहूं, लाल वस्त्र, लाल फूल, गुड़, केसर, तांबा आदि का दान सूर्य को मजबूत करने के लिए करें. पंचांग से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, सूर्योदय, चंद्रोदय, रवि योग, भद्रा समय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

ये भी पढ़ें: बड़ा मंगलवार व्रत कब से है? इस बार 5 बुढ़वा मंगल, जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और योग

आज का पंचांग, 11 मई 2025आज की तिथि- चतुर्दशी – 08:01 पी एम तक, फिर पूर्णिमाआज का नक्षत्र- स्वाति – पूर्ण रात्रि तकआज का करण- गर – 06:46 ए एम तक, वणिज – 08:01 पी एम तक, विष्टिआज का योग- व्यतीपात – 05:01 ए एम, मई 12 तक, फिर वरीयान्आज का पक्ष- शुक्लआज का दिन- रविवारचंद्र राशि- तुला

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:33 ए एमसूर्यास्त- 07:03 पी एमचन्द्रोदय- 06:01 पी एमचन्द्रास्त- 04:56 ए एम, मई 12

नृसिंह जयंती के मुहूर्त और शुभ योगब्रह्म मुहूर्त: 04:09 ए एम से 04:51 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एमअमृत काल: 08:22 पी एम से 10:10 पी एमविजय मुहूर्त: 02:33 पी एम से 03:27 पी एमनिशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:38 ए एम, मई 12रवि योग: 01:27 पी एम से 05:32 ए एम, मई 12नृसिंह जयंती पूजा मुहूर्त: 04:21 पी एम से 07:03 पी एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्तचर-सामान्य: 07:14 ए एम से 08:55 ए एमलाभ-उन्नति: 08:55 ए एम से 10:36 ए एमअमृत-सर्वोत्तम: 10:36 ए एम से 12:18 पी एमशुभ-उत्तम: 01:59 पी एम से 03:40 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्तशुभ-उत्तम: 07:03 पी एम से 08:21 पी एमअमृत-सर्वोत्तम: 08:21 पी एम से 09:40 पी एमचर-सामान्य: 09:40 पी एम से 10:59 पी एमलाभ-उन्नति: 01:36 ए एम से 02:55 ए एम, मई 12शुभ-उत्तम: 04:13 ए एम से 05:32 ए एम, मई 12

ये भी पढ़ें: ज्येष्ठ माह में निर्जला एकादशी, वट सावित्री, शनि जयंती जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, देखें कैलेंडर

अशुभ समयराहुकाल- 05:21 पी एम से 07:03 पी एमयमगण्ड- 12:18 पी एम से 01:59 पी एमगुलिक काल- 03:40 पी एम से 05:21 पी एमदुर्मुहूर्त- 05:15 पी एम से 06:09 पी एमभद्रा- 08:01 पी एम से 05:32 ए एम, मई 12भद्रा का वास- पाताल लोकदिशाशूल- प​श्चिम

शिववासभोजन में – 08:01 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.



Source link

Leave a Comment