flower moon 2025 on 12 may do small thing in this night to make your relationships healthy।फ्लॉवर मून की रात करें ये आसान उपाय, चमत्कारी असर से रिश्तों में भर सकती है नई जान, दूर हो सकती है रिश्तों की कड़वाहट



Last Updated:May 11, 2025, 12:55 ISTFlower Moon 2025 : अगर आप भी किसी रिश्ते में तनाव या दूरी महसूस कर रहे हैं तो इस 12 मई की रात को थोड़ी देर चंद्रमा को देखकर, दिल से एक कोशिश जरूर करें. शायद यह छोटी-सी पहल आपके रिश्तों में नई शुरुआत बन जाए.रिश्तों में मिठास भर देगा ये उपायहाइलाइट्सफ्लॉवर मून 12 मई को रात 8:19 से 9:19 तक दिखेगा.रिश्तों में मिठास लाने के लिए मीठी चीज लेकर प्रार्थना करें.प्रार्थना के बाद मिठाई को फूल वाले पौधे को अर्पित करें.Flower Moon 2025 : हर महीने आसमान में एक रात ऐसी होती है जब चंद्रमा पूरी रोशनी के साथ चमकता है. इसे पूर्णिमा कहा जाता है लेकिन मई की पूर्णिमा कुछ खास मानी जाती है. इस रात को ‘फ्लॉवर मून’ कहा जाता है. यह नाम अमेरिका से आया है, जहां इस समय वसंत अपने पूरे रंग में होता है और फूलों की बहार छा जाती है. इसलिए इस विशेष पूर्णिमा को फूलों से जोड़कर देखा गया. इस साल फ्लॉवर मून 12 मई को दिखाई देगा. रात 8 बजकर 19 मिनट से लेकर 9 बजकर 19 मिनट तक चंद्रमा अपने पूरे रूप में चमकेगा. एक घंटे की इस अवधि को लेकर कई लोगों की आस्था और विश्वास जुड़े होते हैं. कुछ इसे प्रकृति के सौंदर्य के रूप में देखते हैं तो कुछ लोग इसे सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत मानते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

इस दिन करे ये उपायवास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा का मानना है कि इस खास रात को अगर एक आसान-सा उपाय किया जाए, तो रिश्तों में आई खटास को कम किया जा सकता है. उनके अनुसार, जब फ्लॉवर मून अपने चरम पर हो, उस समय महिलाएं अपने बाएं हाथ में और पुरुष अपने दाहिने हाथ में कोई मीठी चीज जैसे मिश्री, गुड़ या चीनी लेकर खामोशी से आंखें बंद करें और मन में एक सच्ची प्रार्थना करें. प्रार्थना कुछ ऐसी हो: ‘चंद्रमा, हमारे रिश्तों में प्रेम भर दो, दूरियां मिटा दो और हमारी बातचीत में मिठास ला दो.’

यह भी पढ़ें – क्या कलावा पहनने की भी होती है सीमा? जानिए ज्यादा समय तक पहनने के नुकसान, क्यों समय पर उतारना होता है जरूरी?

दिखेगा ये असरइस प्रार्थना के बाद वह मिठाई किसी फूल वाले पौधे को प्रेम से अर्पित कर दें. यह एक प्रतीकात्मक क्रिया है लेकिन इसका असर गहरा हो सकता है. ऐसा कहा जाता है कि चंद्रमा भावनाओं का कारक होता है और मन पर सीधा असर डालता है. इसलिए इस रात की गई प्रार्थना दिल तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें – घर बैठे दूर करें पैसों की कमी, आज़माएं 5 रुपए के कलावे से जुड़े ये आसान और असरदार उपाय, चमक उठेगी किस्मत

फ्लॉवर मून को ‘मिल्क मून’, ‘बडिंग मून’, ‘डांसिंग मून’ और ‘प्लांटिंग मून’ जैसे नामों से भी जाना जाता है. इन नामों का संबंध भी प्राकृतिक बदलावों से है. इस मौसम में नई कोपलें फूटती हैं, दूध उत्पादन बढ़ता है और धरती हरियाली से भरने लगती है.
homeastroफ्लॉवर मून की रात करें आसान उपाय, चमत्कारी असर से रिश्तों में भर जाएगी मिठास



Source link

Leave a Comment