भारत-पाक तनाव के बीच सिद्धिविनायक मंदिर का बड़ा फैसला, मंदिर में इन चीजों को ले जाने पर लगा बैन



Last Updated:May 11, 2025, 14:17 ISTSiddhivinayak Temple: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर ने बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के अंतर्गत अब से मंदिर में किसी भी तरह के नारियल, माला, प्रसाद…और पढ़ेंभारत-पाक तनाव के बीच सिद्धिविनायक मंदिर का बड़ा फैसलाहाइलाइट्ससिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, माला, प्रसाद पर बैन.सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर प्रशासन का फैसला.CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाई गई.भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही सीजफायर लागू हो गया हो लेकिन Operation Sindoor अब भी जारी है. इसी बीच आतंकी समेत किसी भी तरह की अनहोनी ना हो, मुंबई के प्रभादेवी इलाके स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. मंदिर मैनेजमेंट ने सुरक्षा की वजह से 11 मई से मंदिर में नारियल, माला और प्रसाद चढ़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. इस फैसले का मेन उद्देश्य मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मंदिर के मैनेजमेंट ने यह कदम उठाया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके.

मंदिर में इन चीजों पर बैनसिद्धिविनायक मंदिर गणपति बप्पा के भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और बप्पा के दर्शन करते हैं. मान्यता है कि यहां बप्पा के दर्शन करने मात्र से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. लेकिन भारत-पाकिस्तान के लगातार बढ़ते तनाव के बीच मंदिर प्रशासन ने फैसला लिया है कि अब बप्पा के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी हार-माला, नारियल या प्रसाद के दर्शन करने होंगे. मंदिर में ये सभी चीजें पूरी तरह बैन कर दी गई हैं.

सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसलामंदिर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए लिया गया है. मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा जांच को और प्रभावी बनाने के लिए यह कदम जरूरी था. बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने इस फैसले का खुले दिल से स्वागत किया है. कई भक्तों का कहना है कि भगवान के दर्शन के लिए केवल साफ मन और सच्ची श्रद्धा की आवश्यकता होती है. इन सभी चीजों का भक्ति के आगे कोई मूल्य नहीं. बप्पा के सामने मन की शुद्धता ही सबसे बड़ी भेंट होती है.

बढ़ाई गई CCTV कैमरों की संख्याबप्पा के भक्त भी पूरी तरह मंदिर प्रशासन के साथ हैं और मंदिर की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध भी हैं. मंदिर प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस नए नियम का पूरी तरह पालन करें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें. इसके साथ ही, मंदिर प्रशासन ने भी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है और मंदिर के मेन गेट पर कड़ी जांच की जा रही है.

भक्तों का उत्साह कम नहींयह निर्णय न केवल सिद्धिविनायक मंदिर की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा, बल्कि अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है. सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन के लिए अब भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है और वे इस बदलाव के साथ अपनी आस्था को और मजबूत कर रहे हैं.
Parag Sharmaमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ेंमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ेंhomedharmभारत-पाक तनाव के बीच सिद्धिविनायक मंदिर का फैसला, अब से नहीं ला सकते ये चीजें



Source link

Leave a Comment