North East Direction : आज हम एक ऐसी बात करने जा रहे हैं जो सिर्फ वास्तु से नहीं बल्कि आपके जीवन से जुड़ी है. अगर आपके घर में किसी को कभी भी कैंसर, लंबी बीमारी या बार-बार अस्पताल जाने जैसी परेशानी हुई है, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद जरूरी है. हम सीधे मुद्दे की बात करेंगे. अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा (North-East Direction) को ध्यान से देखें. अगर इस दिशा में टॉयलेट या किचन बना है, तो यह सबसे बड़ा वास्तु दोष माना जाता है. और यह सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि हजारों मामलों में देखा गया है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं इंदौर निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.
जिन लोगों के घर की इस दिशा में ये चीज़ें होती हैं, वहां किसी न किसी को गंभीर बीमारी जरूर हुई है. ये बात कोई अंदाज़ा नहीं, बल्कि अनुभव से कही जा रही है. कई विशेषज्ञ और वास्तु से जुड़े लोग यही बताते हैं कि जब भी इस दिशा में टॉयलेट या किचन होता है, तो घर के लोग बीमारियों से घिरे रहते हैं. खासकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की संभावना बहुत बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें – क्या कलावा पहनने की भी होती है सीमा? जानिए ज्यादा समय तक पहनने के नुकसान, क्यों समय पर उतारना होता है जरूरी?
अब आप सोच सकते हैं कि ऐसे तो बहुत से घर हैं जहां ऐसा निर्माण है लेकिन सबको बीमारी नहीं हुई. यह बात भी सही है. पर ध्यान दें जिस किसी को बीमारी हुई है, उनके घर में इस दिशा में जरूर दोष पाया गया है. यानी बीमारी का कारण सिर्फ यही नहीं, पर यह एक बहुत बड़ा कारण जरूर हो सकता है.
अगर आप इस बात को हल्के में ले रहे हैं तो रुकिए और सोचिए- क्या आपके घर में बार-बार कोई न कोई बीमार रहता है? क्या दवाएं रोज का हिस्सा बन गई हैं? क्या मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन, थकावट लगातार बनी रहती है? अगर हां, तो अब वक्त है कि आप अपने घर की दिशा और उसकी बनावट को गंभीरता से जांचें.
यह जरूरी नहीं कि आप पूरा घर तोड़कर दोबारा बनवाएं. कुछ उपाय और बदलाव ऐसे होते हैं जो बिना तोड़फोड़ के किए जा सकते हैं. बस पहले जानना और मानना जरूरी है. क्योंकि अगर कारण ही नहीं समझा गया, तो इलाज कभी सही नहीं होगा.
यह भी पढ़ें – घर बैठे दूर करें पैसों की कमी, आज़माएं 5 रुपए के कलावे से जुड़े ये आसान और असरदार उपाय, चमक उठेगी किस्मत
हर घर का एक ऊर्जात्मक असर होता है. और उत्तर-पूर्व दिशा वह जगह होती है जहां घर की सबसे साफ शांत और पॉजिटिव ऊर्जा होती है. जब उसी जगह पर अग्नि तत्व यानी किचन या अपशिष्ट यानी टॉयलेट बना दिया जाता है, तो घर की ऊर्जा गड़बड़ा जाती है.
याद रखिए, ये कोई अंधविश्वास नहीं है. ये वो बातें हैं जो हजारों अनुभवों और केस स्टडी से सामने आई हैं. अगर आप सच में अपने घर को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इस दिशा पर जरूर ध्यान दें. हिमाचल सिंह के अनुसार अगर आपको विश्वास न हो तो कैंसर अस्पताल में मरीजों से जाकर पूछ सकते हैं. उसके घर के नॉर्थ ईस्ट में टॉयलेट या किचन होगा.