India won Women’s Tri-Series Final: स्मृति मंधाना की ऐतिहासिक सेंचुरी, भारत ने मेजबान श्रीलंका को हराकर जीता फाइनल



Last Updated:May 11, 2025, 17:48 ISTSL W vs IND W Highlights: भारत ने फाइनल में 342 रन बनाने के बाद श्रीलंकाई महिला टीम को 245 रन पर ही समेटते हुए त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम की. भारत ने श्रृंखला में चार मैच खेले और श्रीलंका से उसे लीग राउंड में हार…और पढ़ेंस्मृति मंधाना के शतक से जीता भारतहाइलाइट्सभारतीय महिला टीम ने जीती त्रिकोणीय महिला सीरीजफाइनल में मेजबान श्रीलंका को 97 रन के अंतर से रौंदास्मृति मंधाना की 101 गेंदों में 116 रन की ऐतिहासिक पारीनई दिल्ली: स्मृति मंधाना की ऐतिहासिक शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते भारत ने महिला त्रिकोणीय वनडे सीरीज अपने नाम की. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय महिला टीम ने सात विकेट पर 342 रन का बड़ा स्कोर कायम किया. जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 245 रन ही बना पाई और 97 रन के बड़े अंतर से फाइनल मुकाबला गंवा दिया.

स्मृति के करियर का 11वां शतकउमस भरे मौसम में ऐंठन से जूझते हुए बाएं हाथ की कलात्मक बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 101 गेंदों पर 116 रन की शानदार पारी खेली. पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक जड़कर लय में वापसी करने वाली भारतीय उपकप्तान ने फाइनल में अपनी पारी के दौरान 15 चौके और दो छक्के लगाए. उन्होंने इस दौरान श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु के खिलाफ लगातार चार चौके जड़कर वनडे करियर का 11वां शतक पूरा किया.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketस्मृति मंधाना की ऐतिहासिक सेंचुरी, भारत ने मेजबान श्रीलंका को हराकर जीता फाइनल



Source link

Leave a Comment