add these 4 things in oil while lighting lamp in the evening shamko deepak jalate samay in chizon ko zarur milayen।शाम को दीप जलाते वक्त मिलाएं ये 4 चीजें, घर में बनी रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा, जीवन में आएगी तरक्की और सुख-शांति



Deepak Jalate Samay Kya Milayen : भारतीय परंपरा में दीपक जलाने की आदत सिर्फ एक रिवाज नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई खास बातें जुड़ी होती हैं. खासकर जब बात शाम के समय की हो, तो दीपक जलाने का असर और बढ़ जाता है. ऐसा कहा जाता है कि जैसे ही सूरज ढलने लगता है, नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं. ऐसे में दीपक की लौ उस अंधेरे को दूर करती है और घर में सुख शांति बनी रहती है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा मानते हैं कि अगर कुछ खास चीजें तेल में मिलाकर दीपक जलाया जाए तो इसका असर कई गुना ज्यादा हो जाता है. इससे न सिर्फ मन को शांति मिलती है, बल्कि घर की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं.

1. लौंग मिलाकर जलाएं दीपकराहु केतु को शांत करने के लिए लौंग को असरदार माना गया है. शाम को दीपक में लौंग डालकर जलाने से बुरे प्रभाव कम होते हैं. इसका असर खासतौर पर उन लोगों पर दिखाई देता है जिनकी कुंडली में राहु केतु से जुड़ी समस्याएं चल रही होती हैं.

यह भी पढ़ें – क्या कलावा पहनने की भी होती है सीमा? जानिए ज्यादा समय तक पहनने के नुकसान, क्यों समय पर उतारना होता है जरूरी?

2. तेजपत्ता मिलाकर जलाएं दीपकतेजपत्ता धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर से जुड़ा होता है. अगर आप तेल में तेजपत्ते का चूरा मिलाकर दीपक जलाते हैं, तो घर में पैसे की दिक्कतें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं.

3. कपूर मिलाकर जलाएं दीपककपूर का असर वातावरण को शुद्ध करने में होता है. इसे शुक्र ग्रह से जोड़ा गया है. जब दीपक में कपूर मिलाकर उसे जलाया जाता है, तो घर में खुशहाली आती है और मन में सकारात्मक सोच बनी रहती है. यह सौभाग्य और सुख में बढ़ोत्तरी करता है.

4. तिल मिलाकर जलाएं दीपकशाम के समय सरसों या तिल के तेल में थोड़े से तिल मिलाकर दीपक जलाएं. तिल का जुड़ाव पितरों और शनिदेव से होता है. ऐसा करने से पितृ खुश होते हैं और घर में आशीर्वाद बना रहता है. साथ ही, शनि से जुड़ी परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं.

यह भी पढ़ें – घर बैठे दूर करें पैसों की कमी, आज़माएं 5 रुपए के कलावे से जुड़े ये आसान और असरदार उपाय, चमक उठेगी किस्मत

ध्यान रखें ये बातें-दीपक जलाते समय मन साफ़ और शांत होना चाहिए.-जिस स्थान पर दीपक रखा जाए वहां सफाई होनी चाहिए.-दीपक को कभी भी फूंक मारकर न बुझाएं.

अगर आप रोज़ शाम को इन बातों का ध्यान रखते हुए दीपक जलाते हैं, तो न सिर्फ वातावरण पवित्र होगा बल्कि घर में सुख समृद्धि भी बनी रहेगी.



Source link

Leave a Comment