Mother’s Day 2025: जर्सी पर मां का नाम लिखकर उतरी थी टीम इंडिया, धोनी की कप्तानी में दिया था सरप्राइज



Last Updated:May 11, 2025, 18:59 ISTMother’s Day 2025: अक्टूबर 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में भारतीय खिलाड़ी ऐसी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे, जिस पर उनका अपना नाम नहीं लिखा था. इन जर्सियों पर प्लेयर्स ने अपनी मां का नाम छपवाया था.भारतीय क्रिकेटर्स की खास जर्सीहाइलाइट्समदर्स-डे पर भारतीय क्रिकेटर्स की पुरानी कहानी याद आईटीम इंडिया ने अपनी मांओं को दिया था खास सम्मानजर्सी पर अपने नाम/सरनेम की जगह मांओं का नामनई दिल्ली: पूरी दुनिया ने 11 मई, 2025 को मदर्स डे मनाया. जहां हर कोई अपनी मां को सम्मान देने का अपना अलग तरीका अपनाता है, वहीं भारतीय क्रिकेट टीम ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी मां को सम्मानित करने का एक अनूठा तरीका निकाला था.

पूर्णिमा, देवकी, सरोज… इन नामों को अपनी पीठ पर छपवाकर जब भारतीय क्रिकेटर्स मैदान पर उतरे तो हर कोई हैरान रह गया था. 29 अक्टूबर 2016 को न्यूजीलैंड से टक्कर थी. ये पांच मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला था.

IPL Playoff: अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकता है KKR, अब भी बची आखिरी उम्मीद, क्या है बदले समीकरण?

विशाखापट्टनम का डॉक्टर याईएस राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था. जब टॉस के लिए भारतीय प्लेयर्स मैदान पर आए तो जर्सी में उनका नाम नहीं बल्कि उनकी मांओं का नाम था. हर जर्सी पर एक बहुत ही खास नाम लिखा था, उनकी मां का.

#TeamIndia sporting their mothers’ names on the jersey in the 5th and final ODI #INDvNZ pic.twitter.com/pWcMAKMchB

— BCCI (@BCCI) October 29, 2016





Source link

Leave a Comment