Last Updated:May 11, 2025, 21:45 ISTइंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का चयन 23 या 24 मई को हो सकता है. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है. पाटीदार को सरफराज खान की जगह टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिल…और पढ़ेंरजत पाटीदार को सरफराज खान की जगह टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है. हाइलाइट्सभारतीय टीम इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी रजत पाटीदार आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं सरफराज खान को रजत कर सकते हैं रिप्लेस नई दिल्ली. भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान इस महीने के अंत में हो सकता है. अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति इंग्लैंड दौरे के लिए नए टेस्ट टीम का ऐलान भी करेगी. शुभमन गिल का कप्तान बनना लगभग तय है. इसपर आखिरी मुहर 23 या 24 मई को लग सकती है. टेस्ट टीम में कुछ बदलाव संभव है. रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज खान की टेस्ट टीम से छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है. रजत टीम में शामिल होने को मजबूत दावेदार हैं.
सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे. लेकिन उन्हें पांच टेस्ट मैचों में से किसी में भी अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली. दाएं हाथ के बल्लेबाज को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में कोई नहीं खरीद पाया. और वह मौजूदा सीजन का भी हिस्सा नहीं हैं. रजत पाटीदार (Rajat Patidar) और सरफराज खान दोनों ने 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टेस्ट डेब्यू किया. रजत ने विशाखापट्टनम में दूसरे टेस्ट में डेब्यू किया और सीरीज में 3 मैच खेले. वह छह पारियों में केवल 63 रन ही बना पाए. सीरीज के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया.
जिगरा हो तो पोंटिंग जैसा… आखिरी समय में फ्लाइट में चढ़ने से पीछे खिंचा पैर, 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी भारत में रोका
IPL 2025 Restart Live Updates: 17 मई को शुरू हो सकता है आईपीएल, कोलकाता से बाहर होगा फाइनल!
सरफराज खान ने राजकोट में किया था टेस्ट डेब्यूसरफराज खान को राजकोट में तीसरे टेस्ट में अपना पहला टेस्ट कैप सौंपा गया था. वह अपने पदार्पण के बाद से ही टेस्ट टीम में नियमित रूप से शामिल रहे हैं.और उन्होंने छह टेस्ट मैचों में 371 रन बनाए हैं. भारत 20 जून से 4 अगस्त तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा. ये मैच क्रमशः 20 जून, 2, 10, 23 और 31 जुलाई को लीड्स, बर्मिंघम, लॉर्ड्स, मैनचेस्टर और केनिंग्टन ओवल में खेले जाएंगे.
बीसीसीआई विराट को रिटायर नहीं होने देना चाहतीभारत को विराट कोहली की सेवाएं शायद नहीं मिल पाएंगी. क्योंकि उन्होंने बीसीसीआई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की जानकारी दे दी है. बोर्ड पूर्व भारतीय कप्तान के साथ बैठक करेगा और उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहेगा. रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं. बीसीसीआई नहीं चाहती कि कोहली इस समय संन्यास पर विचार करें. क्योंकि इंग्लैंड में टीम इंडिया कमजोर हो जाएगी. कोहली अगर इंग्लैंड दौरे पर जाते हैं तो फिर शुभमन गिल को कप्तान बनाकर वहां भेजा जा सकता है. इस दौरान गिल को कोहली से कप्तानी में बहुत कुछ सीखने का मिलेगा. देखना होगा कि विराट बोर्ड की बात को मानते हैं या फिर संन्यास का फैसला लेते हैं.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketआरसीबी स्टार कर सकता है सरफराज खान को रिप्लेस, टीम इंडिया का चयन जल्द
Source link