Vastu tips for staircase, Rightly Place Staircase As Per Vastu, सीढ़ियों का वास्तु दोष, सीढ़ियों का वास्तु, वास्तु उपाय सीढ़ियां, Vastu for Staircase at Home, Right Direction of Stairs, Right Position of Stairs, Tips on ????? ??? ?????????, Vastu Shastra, वास्तु शास्त्र, Vastu principles, वास्तु सिद्धांत, Vastu for stairs, सीढ़ियों के लिए वास्तु, Vastu tips for home, घर के लिए वास्तु टिप्स



Last Updated:May 11, 2025, 13:34 ISTVastu for Staircase at Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के सदस्यों पर सीढ़ियां का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है. सीढ़ियां हीं घर में सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं. साथ ही इसका प्रभाव पर्सनल और प्र…और पढ़ेंघर में तबाही और बर्बादी का कारण बनती हैं ऐसी सीढ़ियांहाइलाइट्सघर में सीढ़ियां पश्चिम या उत्तर दिशा की तरफ होनी चाहिए.सीढ़ियां विषम संख्या में होनी चाहिए, जैसे 3, 5, 7, 9, 11.सीढ़ियों के नीचे किचन, बाथरूम या सजावट का सामान ना रखें.वास्तु शास्त्र सबसे प्राचीन शास्त्र है, जो मानव जीवन को सुखद और सरल बनाने का काम करता है. घर में अगर वास्तु के सिद्धांतों का अनुसण किया जाए तो यह सभी नकारात्मक एनर्जी को दूर करता है और समृद्धि को आकर्षित करता है. वहीं घर में अगर वास्तु दोष होता है तो यह धन, आरोग्य समेत तमाम कोई ना कोई समस्या घर के सदस्यों में लगी रहती है. वास्तु के अनुसार, घर की सीढ़ियां आपको प्रगति के मार्ग पर ऊपर भी लेकर जा सकती है और संपूर्ण विनाश के लिए नीचे भी लेकर जा सकती है. आइए वास्तु के अनुसार जानते हैं घर में सीढ़ियां कैसी होनी चाहिए…

इस दिशा में होनी चाहिए सीढ़ियांवास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सीढ़ियां ऐसी होनी चाहिए कि सीढ़ी चढ़ते समय हमारा मुख पश्चिम या उत्तर दिशा की तरफ हो. साथ ही ध्यान रखें कि घर में सीढ़ियां हमेशा दक्षिण, पश्चिम या फिर दक्षिण-पश्चिम यानी नैऋत्य कोण में होनी चाहिए. इस दिशा में सीढ़ियां होना बहुत शुभ माना जाता है और घर के सदस्यों की भी प्रगति होती है.

इन नंबर्स में होनी चाहिए सीढ़ियांहमेशा ध्यान रखें की सीढ़ियां हमेशा विषम संख्या यानी ओड नंबर्स में होनी चाहिए. जैसे 3, 5, 7, 9, 11, 13, 17…., इस क्रम में सीढ़ियों का होना शुभ माना जाता है. घर में विषम संख्या में सीढ़ियां होना खुशियों में वृद्धि करता है और सदस्यों में आपसी प्रेम भी बना रहता है. साथ ही घर के मालिक की लोकप्रियता में भी वृद्धि होती है. वास्तु में मान्यता है कि 17 की संख्या में सीढ़ियां होना बहुत शुभ माना जाता है.

इस दिशा में नहीं होनी चाहिए सीढ़ियांघर की उत्तर दिशा या ईशान कोण में बनी सीढ़ियां हमेशा तबाही और बर्बादी का कारण बनती हैं. साथ ही ध्यान रखें कि घर में सीढ़ियां ऐसी ना हों, जिसका मुख मेन गेट के सामने हो. ऐसी सीढ़ियां होने पर घर की सदस्यों को तरक्की के मौके कम मिलते हैं और आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया हो जाता है.

सीढ़ियों के नीचे ना हों ये चीजेंसीढ़ियों के नीचे जगह खाली होने की वजह से ज्यादातर लोग वहां किचन, बाथरूम या फिर कोई साज सजावट का सामान रख देते हैं, जो कि पूरी तरह गलत है. कोशिश करें कि इन सभी चीजों का विकल्प दूसरी जगह पर हो. सीढ़ियों के नीचे इन सभी चीजों के होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है और परिवार में कोई ना कोई बीमारी लगी रहती है.

इस तरह वास्तु दोष को करें दूरअगर घर में तोड़-फोड़ संभव नहीं है और सीढ़ियां भी गलत दिशा में हैं तो वास्तु शास्त्र में भी इसका उपाय बताया गया है. आप सीढ़ियों पर स्टोन पिरामिड रख सकते हैं, यह आपके वास्तु दोष को दूर करता है. स्टोन पिरामिड घर की सभी तरह की नेगेटिव एनर्जी को दूर कर पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ावा देता है.
Parag Sharmaमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ेंमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ेंhomeastroघर में तबाही का कारण बनती हैं ऐसी सीढ़ियां, इस उपाय से वास्तु दोष को करें दूर



Source link

Leave a Comment