Last Updated:May 12, 2025, 01:31 ISTtula rashi today in hindi: आज के दिन आप तुला राशि के जातकों को बुजुर्गों से आशीर्वाद लेना लाभदायक होगा. यह उनके भाग्योदय में सहयोग करेगा. आज के दिन आप शंकर भगवान की पूजा करें जो आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है. …और पढ़ेंX
आज के दिन आप गुलाबी रंग के कपड़े पहनेपूर्णिया: आज 12 मई दिन सोमवार तुला राशि के जातकों के लिए बहुत उत्तम रहेगा. आज उन्हें कई चीजों का लाभ मिलेगा. आज उनके बिगड़े काम भी बनेंगे. आज आप जिस काम को करना चाहे आसानी से कर सकते हैं. कुछ उपाय भी हैं जिन्हें कर आज के दिन को आप और बेहतर बना सकते हैं. इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि आज सोमवार दिन आप नई योजना, नई ऊर्जा और नए कलेवर के साथ अपना काम करेंगे.
आचार्य बंशीधर ने बताया कि आज के दिन आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी. आर्थिक दृष्टि से भी आज का समय काफी अनुकूल है. रुका हुआ पैसा आपको मिलेगा. जिन रिश्तेदारों के पास आपका पैसा रुका हुआ होगा उसके भी आने की संभावना आज बनती दिख रही है. आज आपको अपने मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. इसके साथ ही साथ पारिवारिक सुख सुविधा में भी वृद्धि होगी. पारिवारिक लोगों का सहयोग भी भरपूर मिलेगा.
कैसी रहेगी लव लाइफप्रेम-प्रसंग में रहने वाले तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है. आज के दिन आपको अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है. दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा.
वायु विकार से स्वास्थ्य रहेगा परेशान आज आपके लिए ग्रह गोचर के मिलन से ऐसा दिख रहा है कि व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति के लिए आज लोगों का सहयोग मिलेगा. नये लोगों से संबंध बेहतर होगा और नये ग्राहक आपसे आज जुड़ सकते हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है. नौकरी पेशा में रहने वाले जातक के लिए भी आज का दिन सुखद है. अपने से जो उच्च सदस्य लोग हैं उनका सहयोग और उनसे सम्मान प्राप्त करने में आज आप सफल होंगे.
आज के दिन आप करें ये उपायआज के दिन आप तुला राशि के जातकों को बुजुर्गों से आशीर्वाद लेना लाभदायक होगा. यह उनके भाग्योदय में सहयोग करेगा. आज के दिन आप शंकर भगवान की पूजा करें जो आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है. पूजा के समय शिवलिंग के ऊपर पंचामृत और थोड़ा सा हल्दी पाउडर भी चढ़ायें. आज आप अपने लिए गुलाबी रंग का वस्त्र धारण करें.
homeastroआज बनेंगे तुला राशि के बिगड़े काम, अचानक होगा धन लाभ, पार्टनर का मिलेगा साथ
Source link