Last Updated:May 12, 2025, 06:44 ISTRaipur Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई है. तो वहीं 12 लोग घायल हुए हैं.CG News: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा.हाइलाइट्सरायपुर में दर्दनाक सड़क हादसाएक ही परिवार के 13 लोगों की मौतछठी कार्यक्रम से लौट रहे थे सभीरायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. रायपुर-बलौदाबाजर हाईवे पर खरोरा के पास ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं 12 लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद घायलों को खरोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.
हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि छठी कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार लौट रहा था. इसी दौरान ये दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.
छठी कार्यक्रम में गया था परिवार
चटौद इलाके के रहने वाले पुनीत साहू के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने उनके रिश्तेदार माल वाहक से पहुंचे थे. कार्यक्रम के बाद सभी वापस लौट रहे थे. तभी रायपुर-बलौदबाज़ार रोड पर सारागांव के नजदीक एक ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है. दुर्घटना में 9 महिला, 2 युवती, 1 युवक और एक 6 महीने की बच्ची की जान चली गई है. 13 लोगों की मौत की पुष्टी पुलिस ने की है. वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गया है. घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है.
हादसे में जिन लोगों की मौत हुई वह आरंग विधानसभा क्षेत्र के है. जहां दर्दनाक सड़क हादसा हुआ वह धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में आता है. हादसे की सूचना मिलते ही दोनों विधायक भी घायलों की जानकारी लेने पहुंच गए. दुखद घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी और जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची. फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि माल वाहक गाड़ी में 50 से ज्यादा लोग सवार थे. तेज रफ्तार ट्रेल से पहले माजदा टकराई, फिर दूसरे ट्रेलर में माजदा जा घुसी. टक्कर के बाद मौके पर ही 13 लोगों की जान चली गई.
छत्तीसगढ़ की सड़के है जानलेवा
साढ़े चार महीने में 513 सड़क हादसा
189 लोगों की सड़क हादसे में गई जान
खरोरा रोड में बीती रात 13 लोगों की गई जान
6 मार्च को कार ट्रक से टकराई थी, 5 की मौत
13 मार्च को दो सड़क हादसे में 9 लोगों की गई थी जान
महासमुंद में ट्रक कार में हुई थी, टक्कर 6 की हुई थी मौत
बेमेतरा में 3 की गई थी जान
3 मई को सीतापुर में सड़क हादसे में 3 की हुई थी मौत
11 मई को दो सड़क हादसे में 3 की हुई थी मौत
Preeti GeorgePreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ेंPreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Raipur,Raipur,Chhattisgarhhomechhattisgarhरायपुर-बलौदाबाजार हाईवे पर हादसा, ट्रक और ट्रेलर में टक्कर, 13 की मौत
Source link