vastu shastra over head water tank in south west may be causes of heart attack details by expert।साउथ वेस्ट में है पानी की टंकी? दिल का दुश्मन बन सकता है घर का ये कोना, जानिए कौन-सी दिशा है सबसे खतरनाक



Over Head Water Tank : कई बार हम सोचते हैं कि बीमारी सिर्फ खाने-पीने या उम्र के कारण आती है, लेकिन कुछ कारण ऐसे भी होते हैं जो हमारी आंखों से नहीं दिखते. इन अदृश्य कारणों में से एक है -घर की गलत दिशा. खासकर घर के दक्षिण-पश्चिम (साउथ वेस्ट) हिस्से में बना ओवरहेड वॉटर टैंक यानी पानी की टंकी. जी हां साउथ वेस्ट में ओवरहेड टैंक होने से हार्ट अटैक या दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती है. कैसे आइए जानते हैं इंदौर निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह से.

अगर आपका पूरा घर वास्तु के मुताबिक बना है लेकिन साउथ वेस्ट में पानी की टंकी है और उसे हटवा नहीं सकते, तो उस पर पीला रंग करवा दिजिए. फर्क खुद-ब-खुद नजर आने लगेगा.

यह भी पढ़ें – शाम को दीप जलाते वक्त मिलाएं ये 4 चीजें, घर में बनी रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा, जीवन में आएगी तरक्की और सुख-शांति

अब सवाल उठता है -क्या वाकई किसी दिशा से दिल की बीमारी जुड़ी हो सकती है?

क्या कहता है वास्तु?वास्तु के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा ‘स्थायित्व’ और ‘हृदय’ से जुड़ी मानी जाती है. यहां भारी चीजें रखी जा सकती हैं लेकिन पानी जैसे हल्के और बहने वाले तत्व इस हिस्से को कमजोर बना देते हैं. जब इस दिशा में पानी का जमाव होता है, तो घर के पुरुष सदस्यों पर मानसिक दबाव बढ़ सकता है, जो आगे चलकर दिल की बीमारी का कारण बन सकता है.

यह विज्ञान नहीं लेकिन अनुभव हैयह जरूरी नहीं कि हर किसी को साउथ वेस्ट की टंकी से समस्या हो, लेकिन लगातार अनुभव और लोगों की बातें यह संकेत जरूर देती हैं कि कुछ तो गड़बड़ है. जो लोग वास्तु के मुताबिक बदलाव करते हैं, वे अक्सर कहते हैं कि उन्हें फर्क महसूस होता है.

यह भी पढ़ें – वास्तु का सबसे बड़ा दोष: आपके घर की उत्तर-पूर्व दिशा तो नहीं बिगाड़ रही सेहत?, क्यों बन सकता है गंभीर बीमारियों का कारण?

क्या करें?-साउथ वेस्ट दिशा में अगर पानी की टंकी है तो उसे हटवा पाना सबसे अच्छा होगा.-अगर हटवाना मुमकिन नहीं हो, तो टंकी को पीले रंग से पेंट करें.-उस दिशा को साफ-सुथरा और ऊंचा बनाए रखें.-मानसिक तनाव बढ़ रहा हो तो इस दिशा में कोई भारी वस्तु जैसे स्टील का ट्रंक रखें.



Source link

Leave a Comment