Jyeshtha Budhwa Mangal 2025: बड़े मंगल पर प्रॉपर्टी में बढ़ोतरी के लिए करें ये 5 उपाय, पांचवें मंगल तक घर या फ्लैट होगा आपका



Last Updated:May 12, 2025, 16:23 ISTBada Mangal 2025: हिंदू धर्म में बड़े मंगल का विशेष महत्व है और इस दिन भगवान राम और हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी तरह के भय से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है. ज्योतिष शा…और पढ़ेंबड़े मंगल के ज्योतिष उपायहाइलाइट्स13 मई को ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल है.हनुमानजी को गुड़ और भुना चना अर्पित करें.हनुमानजी के मंदिर में सिंदूर और ध्वज अर्पित करें.पंचांग के अनुसार, 13 मई को ज्येष्ठ मास का पहला मंगलवार है और जेठ मास के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है. बड़ा मंगल का दिन बेहद खास माना जाता है. इस दिन रामभक्त हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में मंगल ही मंगल होता है. बड़ा मंगल प्रॉपर्टी को बढ़ाने के लिए बेहद खास दिन माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल का महत्व बताते हुए जमीन या प्रॉपर्टी बढ़ाने के कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों के करने से ना सिर्फ प्रॉपर्टी में बढ़ोतरी होगी बल्कि सम्मान, धन और आरोग्य में भी वृद्धि होगी. साथ ही हनुमानजी की कृपा से हर तरह के भय से भी मुक्ति मिलेगी. आइए जानते हैं बड़े मंगल पर प्रॉपर्टी बढ़ाने के लिए किए जाने वाले उपाय के बारे में…

इस उपाय से तुरंत बढ़ेगी प्रॉपर्टी

मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति और भूमि पुत्र भी कहा जाता है. अगर आप ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवार के दिन गेहूं, गुड़ और मसूर दाल हनुमानजी को अर्पित करें. साथ ही पहले बड़े मंगल के दिन अनार का पौधा लगाकर उसकी सेवा-पानी शुरू कर देंगे तो हनुमानजी की कृपा प्राप्त होगी और मंगल ग्रह की स्थिति भी मजबूत होगी, जिससे आपकी प्रॉपर्टी निरंतर और तुरंत बढ़ना शुरू हो जाएगी.

इस उपाय से हर कर्ज से मिलेगी मुक्ति

13 मई को ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा या बुढ़वा मंगल है तो इस दिन हनुमानजी को गुड़ और भुना चना का भोग अवश्य लगाएं. ऐसा करने से हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा. साथ ही सभी तरह के कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आप देखेंगे कि ज्येष्ठ मास में प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनना भी शुरू हो जाएंगे.

इस उपाय से धन आगमन के बनेंगे योग

ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमानजी के मंदिर में सिंदूर और ध्वज साथ लेकर जाएं. मंदिर में 27 बार जय श्री राम बोलकर सिंदूर को हनुमानजी के चरणों में अर्पित कर दें. साथ ही हनुमानजी के पास ध्वज रखकर उसकी भी पूजा करें. ध्वज को मंदिर से लाकर घर या दुकान की छत पर लगा दें. ऐसा करने से आपके सभी अटके कार्य बनना शुरू हो जाएंगे और जल्द से जल्द धन का आना भी शुरू हो जाएगा. ध्यान रखें कि ज्योतिष का यह उपाय आपको ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को करना है.

इस उपाय से हर मनोकामना होगी पूरी

जेठ के हरे बड़े मंगल को हनुमानजी के किसी भी मंदिर में एक नींबू और 4 लौंग लेकर जाएं, इसके बाद हनुमानजी के सामने नींबू के ऊपर चारों लौंग लगा दें. फिर हनुमानजी के बीज मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः’ का 108 बार जप करें. मत्र जप के बाद मनोकामना पूर्ति की कामना करते हुए नींबू को अपने साथ ही रख लें. ऐसा करने से ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार तक बड़ी से बड़ी समस्या दूर हो जाएगी और आपकी हर मनोकामना पूरी होगी.

इस उपाय से हर चिंता होगी दूर

ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवार का व्रत रखकर हनुमानजी को चोला और सिंदूर अर्पित करें. साथ ही हनुमानजी के सामने 5 चमेली के तेल के दीपक जलाएं और सुंदरकांठ का पाठ करें. साथ ही सुबह से शाम तक 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और सभी तरह की चिंताओं व भय से मुक्ति भी मिलेगी.
Parag Sharmaमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ेंमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ेंhomeastroबड़े मंगल पर प्रॉपर्टी में वृद्धि के लिए करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी



Source link

Leave a Comment