Last Updated:May 12, 2025, 21:19 ISTसाल 2008 में जब विराट कोहली ने डेब्यू किया था तो कुछ लोगों ने सेलेक्टर्स की आलोचना की थी. लेकिन सेलेक्टिंग कमिटी के अध्यक्ष दिलीप वेंगसरकर विराट कोहली के टीम में आने से खुश थे. दिलीप वेंगसरकर को विराट ने पहले ही मैच के बाद इंप्रेस कर लिया था.हाइलाइट्सवेंगसरकर ने 2008 में कोहली को टीम में शामिल किया था.कोहली ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया.जगदाले ने कोहली को सचिन के बाद महान बल्लेबाज बताया.नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट से विराट कोहली के संन्यास पर पूर्व सेलेक्टर संजय जगदाले ने सोमवार को कहा कि 36 वर्षीय बल्लेबाज के इस फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने साल 2008 की एक कहानी सुनाई है जिसमें उन्होंने बताया है कि कोहली को चयनकर्ताओं की नेशनल कमिटी के तत्कालीन प्रमुख दिलीप वेंगसरकर के कहने पर वनडे फॉर्मेट की भारतीय टीम में शामिल किया गया था. लेकिन तब कुछ लोगों ने यह कहकर चयनकर्ताओं की आलोचना की थी.
कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच के जरिये इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. जगदाले ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे आज भी याद है कि कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए इमर्जिंग प्लेयर्स टूर्नामेंट में अपनी शतकीय पारी की बदौलत दिलीप वेंगसरकर को बेहद प्रभावित किया था. वेंगसरकर तब राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की पांच सदस्यीय समिति के प्रमुख थे.’’
‘मत खेलो IPL, कोई प्रेशर नहीं बनाएगा…’ विदेशी क्रिकेट बोर्ड की हुंकार
उन्होंने बताया, ‘‘वेंगसरकर ने मुझसे कोहली की तारीफ करते हुए कहा था कि यह लड़का बढ़िया बल्लेबाज है. मैंने हालांकि तब कोहली का खेल नहीं देखा था, लेकिन वेंगसरकर के कहने पर हम सभी चयनकर्ताओं ने राष्ट्रीय टीम में कोहली के चयन पर सहमति जता दी थी. जब हमने भारतीय टीम में कोहली को शामिल किया, तब कुछ लोगों ने हमारी यह कहकर आलोचना की थी कि हमने इतने युवा खिलाड़ी को श्रीलंका के दौरे पर कैसे भेज दिया. लेकिन इन लोगों को आज कोई याद नहीं करता.’
जगदाले ने कोहली को सचिन तेंदुलकर के बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे महान भारतीय बल्लेबाजों में से एक बताया. भारतीय टीम के पूर्व सेलेक्टर ने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर कोहली के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन उनकी छोड़ी जगह इतनी आसानी से भर नहीं सकेगी.’’
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketकोहली को वेंगसरकर ने… पूर्व सेलेक्टर ने खोला चिट्ठा, 2008 में क्या हुआ था?
Source link