Last Updated:May 12, 2025, 11:07 ISTWeekly Horoscope 12 to 18 May 2025: मकर राशि वाले मई के इस सप्ताह बाजार में आई तेजी का पूरा फायदा उठा पाएंगे और खुद को चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त पाएंगे. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह किसी पुराने रोग के उभरने से…और पढ़ेंहाइलाइट्समकर राशि वालों की इच्छा पूरी होगी.कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा.मीन राशि वालों का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.मकर साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 मई 2025)मकर राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा. सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध की तुलना में अधिक सौभाग्य लेकर आने वाला है. इस दौरान आपके सोचे हुए काम आसानी से समय पर पूरे होते नजर आएंगे. इस दौरान आप खुद को चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त पाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर्स और जूनियर्स से पूरा साथ और सहयोग मिलेगा, वहीं पर्सनल लाइफ में आपको परिवार के लोगों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है. इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का पूरा फायदा उठा पाएंगे. अगर आप किसी योजना या बिजनस में निवेश करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे तो इस सप्ताह किसी मित्र की मदद से आपकी यह इच्छा पूरी होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आमदनी से अधिक खर्चे होंगे. इस दौरान आप सुख-सुविधा या घर की मरम्मत आदि से जुड़े साधनों पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं. जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है. छात्रों का पढ़ाई से मन हट सकता है. सप्ताह के अंत में किसी उत्सव या धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. लव लाइफ में लव पार्टनर के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे तथा उनके साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: सफेदभाग्यशाली अंक: 2
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 मई 2025)कुंभ राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी. इस दौरान आपको स्वास्थ्य और रिश्तों पर विशेष ध्यान देना होगा. इस सप्ताह आपको उन लोगों से बहुत सावधान रहने की आवश्यकता होगी, जो आपको गुमराह करने या आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस सप्ताह आपको सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास करने और दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचने की आवश्यकता होगी. सप्ताह के मध्य में मौसमी बीमारी या किसी पुराने रोग के उभरने से आपको शारीरिक कष्ट उठाना पड़ सकता है. करियर-कारोबार के सिलसिले में असमय यात्रा के कारण होने वाली थकान भी आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं और यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें. कारोबारी लोगों को इस सप्ताह कारोबार का विस्तार करते समय या धन निवेश करते समय किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहिए. इस सप्ताह लव लाइफ में सावधानी के साथ आगे बढ़ें और ऐसा कुछ भी न करें जिससे आपका रिश्ता कमजोर हो जाए. अगर आप सिंगल हैं और किसी से अपनी भावनाएं व्यक्त करने की सोच रहे हैं तो आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए. जीवन में मुश्किल समय में आपका जीवनसाथी आपका साथ देगा.
भाग्यशाली रंग: ग्रेभाग्यशाली अंक: 11
मीन साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 मई 2025)मई का यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए शुभ है. अगर आप लंबे समय से रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोगों का कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा और उन्हें उच्च पद की प्राप्ति होगी. अगर आप नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण के लिए प्रयास कर रहे थे, तो इस सप्ताह इस दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे. सप्ताह की शुरुआत में व्यापार से जुड़ी कुछ छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आप अपने विवेक से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे. व्यापारिक दृष्टिकोण से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए काफी शुभ और लाभकारी रहने वाला है. इस दौरान आपको व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा. नवविवाहित लोगों को संतान का सुख मिल सकता है. घर में किसी प्रियजन के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा. परिवार के सदस्यों के साथ खुशी से समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा. लव लाइफ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. इस सप्ताह आपका प्रिय आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है. जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं.भाग्यशाली रंग: मैरूनभाग्यशाली अंक: 12
Parag Sharmaमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ेंमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ेंhomeastroमकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Source link