Last Updated:May 13, 2025, 00:06 ISTscorpio horoscope today: ज्योतिष में बहुत से लोग विश्वास करते हैं और उसके बताए उपायों और तरीकों का पालन भी करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए रोज सभी राशि के लोगों के हिसाब से दैनिक राशिफल की जानकारी देते हैं और जान…और पढ़ेंX
Darbhanga दरभंगा: आज 13 मई 2025 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, उनके लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा या फिर होगा कुछ अशुभ. इस बारे में ज्योतिषीय गणना क्या कहती है. ये सब जानकारी हम आपको ज्योतिष के जानकार डॉक्टर कुणाल कुमार झा के जरिए देंगे. डॉक्टर कुणाल कुमार कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष हैं. उनसे यह भी जानेंगे कि क्या वृश्चिक राशि वालों के ग्रह में कोई दोष है या फिर कुंडली में कोई खोट है. अगर ऐसा कुछ है भी तो उसका उपाय क्या है. ये सब हम आपको आगे बताने जा रहे हैं.
चंद्रमा लग्नस्त होने के कारण 13 मई दिन मंगलवार वृश्चिक राशि वालों के लिए सभी तरह के सुख कारक का योग बन रहा है. हालांकि, चंद्रमा निच्चसस्त होने के कारण और बाला जन्य दोष के कारण पेट से जुड़ी पीड़ा और पेशाब अधिक होने जैसे योग बन रहे हैं. आज के दिन इस राशि के लोगों को पानी और जानवरों से बचकर भी रहना है क्योंकि जलाघाट और जानवरों के हमले के योग भी बन रहे हैं. इसलिए सावधानी बरतें और वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन तालाब और नदी से बच कर रहें. जानवरों से भी सावधान रहें.
बुध पांच मस्त होने के कारण रोग कारक योग बन रहा है और मंगल नव मस्त होने के कारण पीड़ा कारक योग बन रहा है. शनि पंच मस्त मस्त होने के कारण पुत्र आदि पक्ष में ह्रास कारक योग बन रहा है. उच्चस्त शुक्र होने के कारण पुत्र से सुख की प्राप्ति कारक योग बन रहा है.
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह रंग रहेगा शुभ आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाल रंग का वस्त्र धारण करना शुभ कारक होगा. वाल्मीकि कृति सुंदर कांड का पाठ करना साथ में हनुमत आराधना करना और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना शुभ कारक होगा. यह तमाम जानकारी कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागअध्यक्ष ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा ने ज्योतिष गणना के अनुसार बताई है.
Location :Darbhanga,Biharhomeastroवृश्चिक वालों को पुत्र पक्ष में हो सकता है ह्रास, नदी और जानवरों से भी है खतरा
Source link