Last Updated:May 12, 2025, 21:07 ISTShaun Tait Bangladesh Cricket coach: बांग्लादेश ने शॉन टैट को अपना नया तेज गेंदबाजी कोच बना लिया है. टैट हेड कोच फिल सिमंस के साथ काम करेंगे. टैट इससे पहले पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के कोच रह चुके है…और पढ़ेंशॉन टैट बने बांग्लादेश के बॉलिंग कोचहाइलाइट्सशॉन टैट बने बांग्लादेशी टीम के बॉलिंग कोचपाकिस्तानी टीम को भी दे चुके हैं ट्रेनिंगभारतीय मॉडल से 2014 में की थी शादीनई दिल्ली: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट को अपना नया तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है. टैट ने नवंबर तक के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और इस महीने के अंत में बांग्लादेशी टीम से जुड़न जाएंगे. उन्होंने आंद्रे एडम्स की जगह ली, जिनका अनुबंध हाल ही में खत्म हुआ है.
पाकिस्तान समेत कई टीम की कोचिंगटैट इससे पहले पाकिस्तान, वेस्टइंडीज (टेस्ट टीम) और अफगानिस्तान के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं. वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025 में चटगांव किंग्स के हेड कोच भी थे. उन्होंने बिग बैश लीग (बीबीएल), पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल), लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) और इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में टीमों के साथ कोचिंग की भूमिकाएं भी निभाईं.
Opinion: तुम किसी योद्धा की तरह लड़े थे विराट, हमने तुम्हें एंडरसन-ब्रॉड को थर-थर कंपकंपाते देखा है
कोच बनने के बाद क्या बोले?टैट बांग्लादेश के मुख्य कोच फिल सिमंस के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं. टैट ने अपनी नियुक्ति के बारे में कहा, ‘अभी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ जुड़ना अच्छा समय है, अगर आप चाहें तो यह एक नए युग की तरह है.
इन पेसर्स को ग्रूम करेंगे टैटशॉन टैट को नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद और अन्य लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा. छह टेस्ट, 35 वनडे और 21 टी-20 इंटरनेशनल में अब 42 वर्षीय टैट ने दो चार विकेट हॉल के साथ 95 विकेट लिए हैं. बांग्लादेश को अब शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दो मैचों की टी-20 सीरीज में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ भिड़ना है.
मजबूरी, जबरदस्ती या कुछ और… वो 5 कारण क्यों वक्त से पहले विराट कोहली ने ले लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास
भारतीय मॉडल से 2014 में शादीशॉन टैट की शादी भारतीय युवती मासूम सिंघा से हुई है. मासूम किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल रह चुकीं हैं. अपने जमाने में वह फेमस स्विमसूट मॉडल हुआ करती थी. मासूम और शॉन की पहली मुलाकात 2010 में आईपीएल के दौरान ही हुई थी.बाद में मेलजोल, दोस्ती और दोस्ती प्यार में बदल गई. चार साल की डेटिंग के बाद शॉन और मासूम ने 12 जून 2014 में भारतीय रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली. 2017 में शॉन टैट को भारत की प्रवासी नागरिकता भी मिल गई थी. दोनों के एक बेटी है, जिनका नाम विंटर है. कपल एडिलेड में रहता है.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketभारतीय मॉडल से शादी, PAK का रह चुका कोच, अब बांग्लादेश को सिखाएगा पेस बॉलिंग
Source link