आज का राशिफल: हर दिन किसी भी राशि पर उसके ग्रह-नक्षत्र, तिथि और योग का प्रभाव पड़ता है. सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं. आइए जानते हैं पलामू के ज्योतिषाचार्य से कि आज का दिन कैसा रहेगा.
पलामू जिले के मेदिनीनगर चर्च रोड स्थित ज्योतिषाचार्य संकेत श्रवण ने लोकल18 को बताया कि आज का दिन जातकों के लिए बेहद खास है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका स्वामी मंगल है. मंगल, सूर्य का मित्र है, इसलिए सिंह राशि के जातकों को आज बड़े काम करने का अवसर मिल सकता है. आज आप बड़ी योजनाएं भी बना सकते हैं.
करियरकरियर के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. आपको पुराने कार्यों को पूरा करने का अवसर मिल सकता है. लंबित काम पूरे करने से धन की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही, नई नौकरी मिलने की संभावना भी है.
स्वास्थ्यस्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा, लेकिन थोड़ी समस्या हो सकती है. आज रीढ़ की हड्डी या नस में दर्द हो सकता है, इसलिए भारी सामान उठाने से बचें.
लव लाइफलव लाइफ के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं है. ज्यादा बात करने से विवाद हो सकता है. वाणी और भावनाओं पर नियंत्रण रखें.
आर्थिक स्थितिआर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा. कर्ज लेने का योग बना हुआ है. लेन-देन में भी आज का दिन शुभ है.
शिक्षाशिक्षा के मामले में विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. शोध परक विषय की पढ़ाई कर सकते हैं. किसी टूर पर जाने का भी योग बन रहा है.