विराट और रोहित नहीं खेल पाएंगे वर्ल्ड कप 2027… दिग्गज ने बता दिया किंग कोहली और हिटमैन का भविष्य



Last Updated:May 13, 2025, 10:46 ISTरोहित शर्मा और फिर विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. दोनों क्रिकेटर अब अगले वर्ल्ड कप पर फोकस करेंगे लेकिन तब तक टीम में बने रहना इन दोनों के लिए ही आसान नहीं होगा. दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री के साथ सुनील गावस्कर. (PTI) हाइलाइट्सविराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य पर उठने लगे सवाल.भारत के दोनों दिग्गज टेस्ट और टी20आई से ले चुके हैं संन्यास.अगले वनडे वर्ल्ड कप पर फोकस करना चाहते हैं कोहली-रोहित.नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के लिए पिछले सात-आठ दिन हैरान करने वाले रहे हैं. आईपीएल 2025 के बीच दिग्गजों ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है. पहले कप्तान रोहित शर्मा और फिर विराट कोहली ने इसकी घोषणा की. यह सब तब हो रहा है जब भारतीय चयनकर्ता इंग्लैंड दौरे के टीम चुनने वाले हैं. माना जा रहा है कि कोच गौतम गंभीर टीम में नए चेहरे चाहते थे, जिसने रोहित और कोहली को संन्यास के लिए मजबूर किया.

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब दो फॉर्मेट टेस्ट और टी20आई से संन्यास ले चुके हैं. अब उनका फोकस वनडे क्रिकेट पर रहेगा. दोनों का लक्ष्य अब वनडे वर्ल्ड कप खेलना हो सकता है जो 2027 में होगा.हालांकि, यह आसान नहीं होगा. पूर्व कप्तान दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है कि यह चयन समिति पर निर्भर करेगा कि वह रोहित और कोहली को अगले वर्ल्ड कप के लिए अपने प्लानमें शामिल करते हैं या नहीं.

इंग्लैंड में 4-5 शतक लगाना चाहते थे विराट कोहली, बताया था पूरा प्लान, इंडिया ए से करनी थी शुरुआत, फिर अचानक क्या हुआ, कोच हैरान

दुनिया के महान ओपनर्स में शुमार सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ‘वे (रोहित और कोहली) इस फॉर्मेट के बड़े खिलाड़ी रहे हैं. फिर भी चयन समिति 2027 वर्ल्ड कप के बारे में प्लान कर रही होगी. वह देखेगी कि क्या वे 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम में रह पाएंगे? क्या वे वही योगदान दे पाएंगे जो अब तक देते आए हैं? अगर चयन समिति सोचती है कि इसका जवाब हां है तो वे दोनों टीम में होंगे.’

हालांकि, गावस्कर को इसकी उम्मीद कम ही है कि विराट और रोहित अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वे खेलेंगे. मैं पूरी ईमानदारी से यह बात कह रहा हूं.लेकिन, कौन जानता है, अगर अगले साल या उसके बाद वे शानदार फॉर्म में आ जाते हैं तो भगवान भी उन्हें नहीं हटा सकते.’ वनडे फॉर्मेट का अगला वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है.
विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editorदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ेंदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Delhi,Delhi,Delhihomecricketविराट और रोहित नहीं खेल पाएंगे वर्ल्ड कप 2027, दिग्गज बैटर ने बता दिया भविष्य



Source link

Leave a Comment