East South East Direction : घर की हर दिशा को लेकर वास्तु शास्त्र में विस्तार से बताया गया है. अगर सही दिशा में गलत सामान रखते हैं तो हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं. खासकर घर के ईस्ट-साउथ ईस्ट कोने में अगर फायर एलिमेंट यानी आग से जुड़ी चीजें हों, तो यह लीवर, पैंक्रियाज और डायबिटीज से जुड़ी दिक्कतें बढ़ा सकता है. अगर आप डायबटीज से जुड़ी समस्या से पीड़ित हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना है आइए जानते हैं इंदौर निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह से.
एस्ट्रोलॉजर के अनुसार एक सज्जन उनके पास आए. उनका कहना था कि उन्हें डायबिटीज है और वो कोई उपाय जानना चाहते थे. उन्होंने बताया कि वह हर दिन साउथ ईस्ट दिशा में घी का दिया जलाते हैं क्योंकि किसी पंडित जी ने कहा था कि इससे पैसा बढ़ेगा. जब उनके घर का नक्शा देखा गया, तो पता चला कि जहां दिया जल रहा है वो साउथ ईस्ट नहीं, बल्कि ईस्ट-साउथ ईस्ट है.
यह भी पढ़ें – शाम को दीप जलाते वक्त मिलाएं ये 4 चीजें, घर में बनी रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा, जीवन में आएगी तरक्की और सुख-शांति
इस दिशा में फायर एलिमेंट का होना शरीर में ब्लड शुगर का संतुलन बिगाड़ सकता है. जब उन्हें कहा गया कि उस स्थान पर दिया जलाना बंद करें, तो कुछ ही हफ्तों में उनकी शुगर की रिपोर्ट सुधरने लगी. खाली पेट शुगर जो 450 थी, वह 90 से 100 के बीच आ गई. खाना खाने के बाद की रिपोर्ट भी सामान्य हो गई.
इसका मतलब साफ है – हर दिशा का एक सीधा असर हमारे शरीर के किसी न किसी हिस्से से जुड़ा होता है. ईस्ट-साउथ ईस्ट में फायर या फायर से जुड़ी कोई चीज नहीं होनी चाहिए, चाहे वह दिया हो, लाल रंग हो, किचन हो या फिर गैस स्टोव. यह हिस्सा हमारे शरीर के अंदरूनी अंगों को प्रभावित करता है.
अगर किसी घर में बार-बार तबीयत खराब हो रही है, तो सबसे पहले घर के नॉर्थ-नॉर्थ ईस्ट ज़ोन को देखना चाहिए. यह दिशा इम्यून सिस्टम और हेल्थ से जुड़ी होती है. यहां पानी का तत्व होना चाहिए. अगर यहां मिट्टी से जुड़ी चीजें, कूड़ा-कबाड़ या गैस जैसी फायर से जुड़ी चीजें रख दी गई हैं, तो शरीर पर असर पड़ता है.
जरूरी नहीं कि हर इलाज दवा से हो. कई बार घर की दिशा और हमारे द्वारा की गई कुछ आदतें ही शरीर को बिगाड़ रही होती हैं.
यह भी पढ़ें – वास्तु का सबसे बड़ा दोष: आपके घर की उत्तर-पूर्व दिशा तो नहीं बिगाड़ रही सेहत?, क्यों बन सकता है गंभीर बीमारियों का कारण?
क्या करना चाहिए?1. ईस्ट-साउथ ईस्ट में फायर एलिमेंट न रखें.2. साउथ ईस्ट में ही किचन रखें लेकिन उसे ईस्ट-साउथ ईस्ट में न खींचें.3. नॉर्थ-नॉर्थ ईस्ट दिशा साफ और हल्की रखें.4. घर में वीडियो बनाकर दिशा की जांच करें और सही सलाह लें.
छोटी-छोटी बातें बड़ी दिक्कतें पैदा कर सकती हैं. थोड़ा ध्यान देंगे, तो ना केवल घर बेहतर होगा बल्कि सेहत भी साथ देगी.