Last Updated:May 13, 2025, 16:33 ISTAmbikapur News: अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 5 महीने की गर्भवती एक युवती की मौत हो गई है. परिजनों ने मृतका के प्रेमी पर जबरन गर्भपात की दवाई खिलाने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर…और पढ़ेंCG News: अंबिकापुर पुलिस कर रही मामले की जांच.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बड़ी वारदात5 महीने की गर्भवती लड़की की मौतपुलिस कर रही मामले की जांचश्रवण कुमार महंत
अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 5 महीने की गर्भवती एक युवती की मौत हो गई है. युवती की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है. परिजनों ने मृतका के प्रेमी पर जबरन गर्भपात की दवाई खिलाने का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि मृतिका का प्रेमी उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कर मौके से फरार हो गया था. इसके बाद युवती की मौत हो गई. पूरा मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है मायापुर इलाके का है.
मायापुर में रहने वाली एक 22 साल की लड़की का पड़ोस के रहने वाले गोलू नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. इस दौरान युवती 5 महीने की गर्भवती भी हो गई थी. फिलहाल परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
परिजनों ने लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी का प्रेमी गोलू विश्वकर्मा ने अपने मामा मनोज विश्वकर्मा के साथ मिलकर जबरन गर्भपात की दवा खिलाया था. इसके बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी. फिर युवती के प्रेमी और उसके मामा ने ऑटो में बैठाकर मृतिका को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. युवती की गंभीर हालत को देखकर सभी मौके से फरार हो गए थे.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में छोड़ आया बीवी, पति ने दिल्ली में की दूसरी सगाई, अब कराची से पत्नी बोली- बचा लो मेरी शादी
इधर अस्पताल प्रबंधन ने मृतिका के परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी मिली. इधर परिजन अब इस मामले में न्याय की गुहार लगा रहे है. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कराकर बॉडी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. मामले में शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
Preeti GeorgePreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ेंPreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Ambikapur,Surguja,Chhattisgarhhomechhattisgarh5 महीने की प्रग्नेंट युवती, जबरन खिलाई अबॉर्शन की दवा, परिवार ने लगाया आरोप
Source link