Last Updated:May 13, 2025, 21:27 ISTTeam Indian ODI 2025-26 schedule: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2025-2026 काफी व्यस्त होने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम को 2025-2026 में कुल 24 वनडे खेलने हैं. यानी टीम को कुल 9 वनडे सीरीज में हिस्सा लेना …और पढ़ें2025-26 में कितने वनडे खेलेगी टीम इंडिया? हाइलाइट्सटीम इंडिया 2025-26 में 24 वनडे खेलेगी: रिपोर्टरोहित और विराट वनडे में खेलते नजर आएंगे.अगस्त 2025 में बांग्लादेश से पहला वनडे होगा.नई दिल्ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अब वह सिर्फ वनडे में खेलते नजर आएंगे. भारत को 2025-2026 में कई वनडे सीरीज खेलनी है. फैंस इस बात के लिए उत्सुक हैं कि रोहित-विराट उन्हें टीम इंडिया के लिए वनडे में कब कब खेलते हुए दिखाई देंगे. आइए देखते हैं भारत का 2025-2026 में वनडे का पूरा शेड्यूल.
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार भारतीय टीम को 2025-26 में कुल 9 वनडे सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज कुल 3 मैच के होंगे. यानी कि भारत को कुल 24 मैच खेलने हैं. टीम इंडिया को अगला वनडे अगस्त में बांग्लादेश से खेलना है. जिसकी शुरुआत 17 अगस्त से होगी. जो 23 अगस्त तक चलेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. इसके बाद भारत अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा. फिर नवंबर-दिसंबर 2025 में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 3 वनडे मैच खेलने हैं. यानी इस साल भारत को सिर्फ 9 वनडे मैच खेलने हैं.
भारतीय टीम का 2025-26 में वनडे कार्यक्रम: (रिपोर्ट के अनुसार)
अगस्त 2025 – बांग्लादेश बनाम भारत, 3 वनडे (17-23 अगस्त)अक्टूबर 2025 – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, 3 वनडे (19-25 अक्टूबर)नवंबर-दिसंबर 2025 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 3 वनडे (30 नवंबर-6 दिसंबर)जनवरी 2026– भारत बनाम न्यूजीलैंड, 3 वनडेजून 2026 – भारत बनाम अफगानिस्तान, 3 वनडेसितंबर 2026 – भारत बनाम वेस्टइंडीज, 3 वनडेअक्टूबर-नवंबर 2026– न्यूजीलैंड बनाम भारत, 3 वनडेभारत बनाम श्रीलंका, दिसंबर 2026– भारत बनाम श्रीलंका, 3 वनडे
हलवा है क्या? आईपीएल तो खेलना पडे़गा! विदेशी क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई की हिदायत
विराट कोहली और रोहित शर्मा को फैंस अब वनडे और आईपीएल में ही खेलते देख पाएंगे. साल 2027 का विश्व कप ये दोनों खिलाड़ी खेलेंगे या नहीं. इसकी कोई गारंटी नहीं है. महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने तो यह कह दिया है कि इन दोनों का विश्व कप 2027 खेलने की संभावना काफी कम है. लेकिन जिस तरह से भारत ने 2024 का टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित-विराट के रहते चैंपियनशिप जीता. फैंस चाहेंगे कि दोनों 2027 तक खेले और भारत को चैंपियन बनाकर लौटे.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricket2025-26 में कितने वनडे खेलेगी इंडिया? कब-कब होंगे मुकाबले, नोट कर लें डिटेल्स
Source link