नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में पहला टाई मैच 1960 में खेल गया था. ब्रिसबन गाबा के मैदान पर वेस्टइंडीज ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और 453 रन बनाए. इसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 505 रनों का स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 284 रन बना ऑस्ट्रेलिया को 233 रनों का लक्ष्य दिया. 69वें ओवर से पहले ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 227 रन था. जीतने के लिए उसे छह रन चाहिए थे. इस ओवर में काफी ड्रामा हुआ. लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया 232 रन ही बना पाई. आखिरी ओवर में लेग-बाई, बाई से रन गए. कैच लेते हुए विकेट मिला तो कैच भी छूटा. इसी ओवर में दो रन आउट हुए लेकिन जो दूसरा रन आउट था उसने इस मैच को टाई पर खत्म कर दिया.एक कैच और एक रन आउट के कारण वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट गिरा दिए थे. ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर 232 कर लिया था. उसे जीत के लिए एक रन तो वेस्टइंडीज को टाई कराने के लिए एक विकेट चाहिए था. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने स्क्वायर लेग पर गेंद खेल एक रन लेना चाहा लेकिन वहां खड़े जो सोलोमन ने रन आउट कर ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट गिर दिया और इस तरह ये मैच टाई रहा जो टेस्ट इतिहास का पहला टाई मैच था.वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में 132 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान फ्रैंक और सोलोमन ने 65-65 रन बनाए. इनके अलावा विकेटकीपर गैरी एलेक्जेंडर ने 60 रनों का योगदान दिया तो वहीं वेस हॉल ने 50 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में नोर्म ओ नील ने 181 रन बनाए. बॉब सिम्पसन ने 92 रनों की पारी खेली. वेस्टइंडीज के कप्तान ने दूसरी पारी में भी 65 रन बनाए. रोहन कन्हाई ने 54 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में सिर्फ दो बल्लेबाजों का बल्ला चला. एलन डेविडसन 80 रन बनाकर नाबाद रहे. कप्तान रिची बेनॉ 52 रन बनाकर आउट हो गए थे.
Source link