Surya Gochar 2025: शुक्र ग्रह की राशि में सूर्य का गोचर, तुला समेत 7 राशियों की आय और भौतिक सुख में होगा इजाफा



Sun Transit In Taurus & Impact On 12 Zodiacs: सूर्य ग्रह आज मध्य रात्रि यानी 12 बजकर 11 मिनट पर शुक्र ग्रह की राशि वृषभ में गोचर करने वाले हैं. ग्रहों के राजा सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस तिथि को संक्रांति के नाम से जाना जाता है, इस तरह सूर्य का वृषभ राशि में गोचर वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाएगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और शुक्र ग्रह के बीच अच्छे संबंध नही हैं इसलिए वृषभ राशि में आने पर सूर्य ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे लेकिन कुछ राशियों को शुभ परिणाम देंगे. आइए जानते हैं सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा…

सूर्य गोचर का मेष राशि पर प्रभावसूर्य आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान इस समय आपकी अभिव्यक्ति में बदलाव आएगा. इस अवधि में आप ऐसी बातें कह सकते हैं, जो दूसरों को आहत कर सकती हैं. इसके अलावा, यह आपको अपने प्रियजनों से दूर कर सकता है. सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से माता-पिता और अन्य घरेलू सदस्यों के साथ भी आपके मतभेद हो सकते हैं, जिससे आपका घरेलू जीवन आदर्श से कम हो सकता है. आपको अपने परिवार के सदस्यों की मदद और समर्थन की कमी महसूस होगी.

सूर्य गोचर का वृषभ राशि पर प्रभावसूर्य आपकी राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर गोचर करने वाले हैं. इस दौरान आप जीवन की बागडोर अपने हाथों में लेंगे और सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते जाएंगे. आपका व्यक्तित्व सकारात्मक रहेगा और अपनी वाणी व व्यवहार से चमक बिखेरते हुए जाएंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और घर की समस्याओं का समाधान भी निकाल पाएंगे. सूर्य के प्रभाव से नौकरी पेशा जातक टीम के साथ मिलकर काम करेंगे और जीवन में संतुलन बना रहेगा.

सूर्य गोचर का मिथुन राशि पर प्रभावसूर्य आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामान करना पड़ सकता है. इस अवधि में आप अपनी कमियों को पहचानने में सक्षम होंगे और शत्रुओ पर विजय पाने की दिशा में काम भी करेंगे. नए दोस्त बनाने में सावधानी बरतना आवश्यक है क्योंकि वे आपके लिए वित्तीय नुकसान का कारण बन सकते हैं. दोस्तों व मित्रों के साथ आप यात्रा करने और नए स्थानों की खोज करने का आनंद लेंगे. सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से मिथुन राशि वालों के लिए विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं.

सूर्य गोचर का कर्क राशि पर प्रभावसूर्य आपकी आय, लाभ, मित्रता और विस्तार के 11वें घर में गोचर करने वाले हैं. धन के दो घरों के मिलन से एक लाभकारी योग बनता है, जो आपके जीवन को अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में काम करेगा. इस दौरान आप खुश महसूस करेंगे और दूसरों के साथ बातचीत करना चाहेंगे. सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से आप परिवार, दोस्तों और परिचितों के लिए पार्टियों की मेजबानी करने या अपने दोस्तों के साथ एकत्र होने का निर्णय ले सकते हैं. इस दौरान आप उच्च रैंकिंग अधिकारियों के साथ संपर्क बना सकते हैं और उन्हें एक अनौपचारिक बैठक या डिनर के लिए आमंत्रित भी कर सकते हैं.

सूर्य गोचर का सिंह राशि पर प्रभावसूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं और आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना होगी और आपके अधिकारों में भी बढ़ोतरी होगी. प्रफेशनल लाइफ में मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी संपत्ति में इजाफा होने के योग भी बन रहे हैं.सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से सरकारी नीतियों और योजनाओं के माध्यम से लाभ मिलेगा और सरकारी नौकरी लगने के भी योग बन रहे हैं. सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि वालों की समझ में बढ़ोतरी होगी और परिवार की जरूरत को पूरा करने में सक्षम भी होंगे.

सूर्य गोचर का कन्या राशि पर प्रभावसूर्य आपकी राशि के भाग्य और सौभाग्य के नौवें घर से गुजरने वाले हैं. नौवें और बारहवें घरों के संयोजन से आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा और आध्यात्मिक झुकाव होगा. अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान दिखाने के अलावा, आप उन्हें बड़ी दान राशि देकर या यज्ञ करके उनकी मदद करने का प्रयास कर सकते हैं. हालांकि इस दौरान पिताजी के साथ संबंध खराब होने का खतरा बना रहेगा, लेकिन आप एक-दूसरे का अधिक सम्मान करेंगे. सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से प्रफेशनल मोर्चे पर, आपको एक निश्चित मात्रा में संतुष्टि और संतोष महसूस होगा. हालांकि, आप देखेंगे कि आप अपने काम पर काफी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

सूर्य गोचर का तुला राशि पर प्रभावसूर्य आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान तुला राशि वालों को कई स्रोतों से पैसा कमाने के अवसर मिलेंगे और आपकी संपत्ति में अच्छी वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं. सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से आप अपने जुनून और शौक को प्रफेशनल तरीके से उपयोग करने और उनसे पैसा कमाने का प्रयास करेंगे. विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताकर अपने संबंधों को मजबूत करेंगे. आप धर्मग्रंथों और धर्म की गहरी समझ प्राप्त करने के लिए तीर्थ स्थलों पर जा सकते हैं. इस दौरान आपकी ताकत और सहनशक्ति अच्छी होगी और समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

सूर्य गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभावसूर्य आपकी राशि से सातवें घर में गोचर करने वाले हैं. इस समय के दौरान आप थोड़े आक्रामक और नियंत्रित होंगे. आपको इस अवधि में पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में दूसरों के आदेशों का पालन करने में कठिनाई होगी. यह चरण आपके वैवाहिक जीवन में कुछ व्यवधान भी खड़ी कर सकता है क्योंकि लाइफ पार्टनर आपके आक्रामक रवैये को स्वीकार करने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं. वहीं जो लोग शादी के लिए उत्सुक हैं, उन्हें समृद्ध परिवारों से आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं.

सूर्य गोचर का धनु राशि पर प्रभावसूर्य आपकी राशि से छठवें भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान भाई-बहनों और दोस्तों, विशेष रूप से बड़े वाले भाई-बहन के साथ कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं. धनु राशि वालों को नए दोस्त बनाने में सावधानी बरतने की आवश्यक है क्योंकि वे आपके लिए वित्तीय नुकसान का कारण बन सकते हैं. इस अवधि के दौरान एलर्जी और संक्रमण के प्रति आपको अधिक संवेदनशील रहना होगा और मोबाइल, टीवी ज्यादा देखने से बचें, अपनी आंखों का अच्छी तरह से ध्यान रखें. सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से आपको बिजनस से संबंधित कुछ यात्राओं की योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं, जो ज्यादा अच्छे परिणाम नहीं देंगी.

सूर्य गोचर का मकर राशि पर प्रभावसूर्य आपकी राशि पांचवें भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान आप आनंद के मूड में रहेंगे, जिसकी वजह से पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ के जरूरी कार्यों में योगदान नहीं दे पाएंगे. इस समय के दौरान मित्रों के साथ यात्रा करने और नए स्थानों की खोज करने का आनंद लेंगे. वित्तीय लाभ के मामले में सूर्य का वृषभ राशि में गोचर बहुत ही उत्साहजनक रहने वाला है. आपका बिजनस स्वस्थ कमाई करेगा और आप अधिक निवेश करके अपनी संपत्ति बढ़ा सकेंगे. सूर्य के गोचर से मकर राशि वालों के परिवार में कुछ टेंशन हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है.

सूर्य गोचर का कुंभ राशि पर प्रभावसूर्य आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करने वाला है. इस दौरान वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और आपका इस अवधि में सारा ध्यान परिवार की जरूरतों पर केंद्रित होगा. सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से आप सुकून के पलों का आनंद लेंगे और करियर में अच्छी वृद्धि भी होगी. आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जिलकी वजह से आप खुशमिजाज व्यक्ति के रूप में जाने जाएंगे. कुंभ राशि वालों को नई संपत्ति खरीदने का मौका मिलेगा और आप सभी तरह की परिस्थितियों को संभालने में सफल भी होंगे.

सूर्य गोचर का मीन राशि पर प्रभावसूर्य आपकी राशि से तीसरे घर में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान आप सभी तरह के दायित्वों को पूरा करने में सक्षम होंगे और आत्मविश्वासी बनेंगे. सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से आप साहसिक फैसले लेने में सक्षम होंगे और धार्मिक कार्यों में आपका मन भी लगेगा. मीन राशि वाले जीवन के उन समस्याओं को खत्म कर सकेंगे, जो आपको कभी असंभव जैसे लगते थे. माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे और आपकी कई जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी.



Source link

Leave a Comment