Last Updated:May 14, 2025, 13:43 ISTAstro Tips For Healthy Liver: अच्छी सेहत के लिए हेल्दी लिवर होना बहुत महत्वपूर्ण है. लिवर पंचम भाव और गुरु ग्रह के अधिकार क्षेत्र में आता है. अगर गुरुवार के दिन गुरु से संबंधित कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो आपका ल…और पढ़ें लीवर को मानव शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना जाता है और हो भी क्यों ना, अच्छी सेहत के लिए हेल्दी लिवर होना बहुत महत्वपूर्ण है. अगर लीवर में थोड़ी सी भी समस्या हो जाती है तो पूरे शरीर का सिस्टम ही बिगड़ने लग जाता है. पिछले एक दशक के आंकड़े देखे जाएं तो भारत में लिवर के रोगियों की संख्या में दोगुनी वृद्धि हुई है. आज के लाइफस्टाइल और खान पान में गड़बड़ी की वजह से लिवर के पेशेंट की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लिवर पेट में राइट साइड की तरफ होता है इसलिए कुंडली के पांचवे भाव पर लिवर का अधिकार होता है और गुरु बृहस्पति इसे नियंत्रित करते हैं. कुंडली में अगर गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, तब लिवर संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता है. वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति का बेहद शुभ और शक्तिशाली ग्रह माना गया है और इस समय गुरु अतिचारी अवस्था से मिथुन राशि गोचर कर चुके हैं. साथ गुरु धर्म, ज्ञान, गुरु, भाग्य, विवाह, समृद्धि आदि के कारक ग्रह भी हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लिवर को मजबूत बनाने के लिए कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं. इन ज्योतिष उपायों के करने से ना सिर्फ आपका लिवर मजबूत होगा बल्कि मोटापा, कैंसर, डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारियों से भी मुक्ति मिलेगी. साथ ही पर्सनल व प्रफेशनल में भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा. इन उपायों को एकबार करने से आप लिवर की समस्या से जिंदगी भर के लिए फ्री हो जाएंगे. आइए जानते हैं लीवर को मजबूत करने के ज्योतिष उपाय… ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लिवर को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर व्रत रखें. साथ ही भगवान विष्णु और केले के वृक्ष की पूजा भी करें. ऐसा करने से ना सिर्फ कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी बल्कि आपका लिवर भी अच्छा होगा. पेट के साथ लिवर की समस्याओं से मुक्ति के लिए गुरुवार के दिन केले का वृक्ष लगाकर उसकी सेवा करें और हर रोज उस वृक्ष के नीचे कुछ समय जरूर व्यतीत करें. साथ ही गुरुवार के दिन केले के पेड़ की भी पूजा अर्चना करें. ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होगी और आरोग्य की भी प्राप्ति भी होगी. पेट और लिवर से संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए हर रोज बृहस्पति ग्रह के बीज मंत्र का 108 बार तुलसी की माला के साथ जप करें. ऐसा करने से ना सिर्फ बीमारियों से मुक्ति मिलेगी बल्कि भाग्य का भी हर क्षेत्र में साथ मिलेगा, जिससे आप तरक्की के मार्ग पर जाते जाएंगे.गुरु ग्रह बीज मंत्र – ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः भाग्य और सुख-संपत्ति में वृद्धि के लिए हर रोज सोने से पहले दूध में केसर या हल्दी डालकर सेवन करें. साथ ही गुरुवार के दिन राइट हैंड साइड की बाजू पर केले की जड़ धारण करें. ऐसा करने से पेट और लिवर से संबंधित समस्या दूर होगी बल्कि कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होने से नौकरी व कारोबार में जमकर लाभ भी होगा. सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए गुरुवार के दिन गाय को गुड़ व चने की दाल खिलाएं. साथ ही गुरु की स्थिति को मजबूत करने के लिए टोपाज या पुखराज धारण करें. ऐसा करने से ज्ञान, धन, वैभव, सौभग्य में वृद्धि होगी और पेट और लिवर से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, वह दूर हो जाएंगी.homedharmन दवाई…, न डॉक्टर, फ्री में गुरुवार के इन उपायों से लीवर को करें मजबूत
Source link